चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Published at :28 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान झाझा. सोमवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व समाज सेवी सूर्या वत्स ने किया़ शहर के गांधी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, मुख्य बाजार, मछली पट्टी चौक, बस स्टैंड समेत कई जगहों पर यातायात के नियमों का पालन के […]

विज्ञापन

चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान झाझा. सोमवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर जीवन रक्षा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व समाज सेवी सूर्या वत्स ने किया़ शहर के गांधी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, मुख्य बाजार, मछली पट्टी चौक, बस स्टैंड समेत कई जगहों पर यातायात के नियमों का पालन के गुर बताये़ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सूर्या वत्स ने बताया कि जीवन अनमोल है. इसकी रक्षा करना हमारा प्रथम धर्म है़ सड़क पर चलते समय हमेशा बायीं ओर के पगडंडी का इस्तेमाल करें ताकि हमेशा सुरक्षित रह सकें. वाहन मालिकों से आह्वान करते हुए कहा कि मुख्य बाजार में अपने-अपने वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखें. कोहरे एवं अन्य कारणों के कारण अपने वाहन की इंडिकेटर एवं हॉर्न यातायात के नियमों के मुताबिक रखें. साथ ही कहा यदि कोई व्यक्ति अनियंत्रित वाहन चलातें है तो उसकी पहचान कर पुलिस को सूचित करें. जागरूकता रैली द्वारा बीच -बीच में यातायात के नियमों का नारा भी लगा रहे थे़ रैली में केदार बर्णवाल, दिलीप सिंह, मदन यादव, राम बालक पांडेय,पवन कुमार ,सुनील ठाकुर,तितु झा,कारू रजक समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन