अभिभावक गोष्ठी सह कवि-सम्मेलन का आयोजन

सूर्यगढ़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन प्राचार्य राजेंद्र राज की अध्यक्षता व संचालन में किया गया. कॉलेज के शासी निकाय व प्रबंध कमेटी की पिछले रोज हुई बैठक के निर्देश के आलोक में क्षेत्र के वैसे अभिभावकों, बुद्धिजीवियों आदि की बैठक बुलायी गयी. […]
सूर्यगढ़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता महाविद्यालय परिसर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन प्राचार्य राजेंद्र राज की अध्यक्षता व संचालन में किया गया. कॉलेज के शासी निकाय व प्रबंध कमेटी की पिछले रोज हुई बैठक के निर्देश के आलोक में क्षेत्र के वैसे अभिभावकों, बुद्धिजीवियों आदि की बैठक बुलायी गयी. इनके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के नियमित कक्षा में आने, शिक्षण कार्य करने व अनुशासन पर विचार व्यक्त किया गया.
अभिभावकों को बताया गया कि सरकार के द्वारा कक्षा में छात्र-छात्रओं की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है. चेंबर आफ काॅमर्स के अध्यक्ष रवि शंकर सिंह अशोक ने आयोजन की प्रशंसा की. मौके पर प्रो योगेंद्र सिंह, प्रो वंदना कुमारी, प्रो सुषमा कुमारी, प्रो विपिन कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










