धान की खरीद नहीं होना किसानों के साथ अन्याय

Published at :22 Dec 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
धान की खरीद नहीं होना किसानों के साथ अन्याय

धान की खरीद नहीं होना किसानों के साथ अन्यायचकाई. पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धान की खरीद करवाने की मांग की है. विभागीय मंत्री की घोषणा हवा-हवाई साबित हो रही है. पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि किसानों के धान की खरीद के लिए धान क्रय केंद्र नहीं खोले […]

विज्ञापन

धान की खरीद नहीं होना किसानों के साथ अन्यायचकाई. पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धान की खरीद करवाने की मांग की है. विभागीय मंत्री की घोषणा हवा-हवाई साबित हो रही है. पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि किसानों के धान की खरीद के लिए धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से विवश हो कर किसानों को औने-पौने दाम पर अपना फसल बेचना पड़ रहा है. धान क्रय की समस्या के समाधान के लिए सरकार को अविलंब पहल करनी चाहिए. धान की खरीद नहीं होना किसानों के साथ भारी अन्याय है. पिछले साल भी धान की खरीद में कई तरह के घोटाले हुए थे. महालेखाकार ने अपनी रिपोर्ट में धान खरीद में 40 हजार करोड़ के घपले को उजागर किया है. इस बार सरकार ने 31 मार्च 2016 तक 30 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके बावजूद वह पूर्व की गलतियों से सबक नहीं ले रही. इस वजह से इस बार फिर किसानों को धान क्रय और अन्य सरकार प्रदत्त सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है. जमुई में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान हैं. सरकार को जनादेश किसानों के कल्याण के लिए मिला था. पूर्व विधायक ने कहा कि इस बार रबी फसल की बुआई बगैर पटवन के नहीं हो रही है. पूरे बिहार में सुखाड़ की स्थिति है फिर भी सरकार पटवन के लिए डीजल सब्सिडी नहीं दे रही है. सरकार को इस दिशा में त्वरित कार्य करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन