अनुदान राशि वितरण का अनुमोदन

अनुदान राशि वितरण का अनुमोदन फोटो सुख्या:06-बैठक में विधायक विजय कुमार सिन्हा एवं अन्यलखीसराय. मंगलवार को स्थानीय आर लाल कॉलेज में विधायक विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में महाविद्यालय शासी निकाय की बैठक हुई. जिसमें वर्ष 2009-10 के अनुदान राशि 31 लाख रुपये का वितरण उपस्थिति के आधार पर किये जाने का अनुमोदन किया गया. […]
अनुदान राशि वितरण का अनुमोदन फोटो सुख्या:06-बैठक में विधायक विजय कुमार सिन्हा एवं अन्यलखीसराय. मंगलवार को स्थानीय आर लाल कॉलेज में विधायक विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में महाविद्यालय शासी निकाय की बैठक हुई. जिसमें वर्ष 2009-10 के अनुदान राशि 31 लाख रुपये का वितरण उपस्थिति के आधार पर किये जाने का अनुमोदन किया गया. मौके पर विधायक ने कहा कि कॉलेज में दीवार के लिये प्रक्कलन व डेस्क-बेंच के लिये प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया गया है. विधायक ने कहा कि जो शिक्षक शैक्षणिक वातावरण के तहत बच्चों का पठन-पाठन निष्ठापूर्वक करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जायेगा. लेकिन जो शिक्षक अपने को शैक्षणिक माहौल से दूर रखेंगे, उनसे समिति कोई सहानुभूति नहीं रखेगी. उन्होंने प्राचार्य को उपस्थिति के आधार पर अनुदान राशि वितरण का निर्देश दिये. जो शिक्षक या शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित नहीं हों उन्हें मानदेय नहीं दिया जाये. मौके पर पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, छेदी प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










