नील गाय के आतंक से परेशान हैं किसान

Published at :22 Dec 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
नील गाय के आतंक से परेशान हैं किसान

नील गाय के आतंक से परेशान हैं किसान अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान इन दिनों नीलगाय के आतंक से परेशानी महसूस करने लगें हैं. किसान बताते हैं कि झुंड में आयी नीलगाय खेत में लगी फसल को बर्बाद कर देते हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं. किसान ज्वाला सिंह, ललन सिंह, भरत […]

विज्ञापन

नील गाय के आतंक से परेशान हैं किसान अलीगंज. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसान इन दिनों नीलगाय के आतंक से परेशानी महसूस करने लगें हैं. किसान बताते हैं कि झुंड में आयी नीलगाय खेत में लगी फसल को बर्बाद कर देते हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं. किसान ज्वाला सिंह, ललन सिंह, भरत यादव, श्यामसुंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि बताते हैं कि आलू, मकई, अरहर फसल को बचाने के लिए हम किसानों को रतजगा कर फसल की रखवाली करनी पड़ती है, जिससे हमलोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. किसान बताते हैं कि इसे लेकर स्थानीय पदाधिकारी को जानकारी देने का भी कोई फायदा नहीं हो रहा है. किसानों ने वन विभाग के पदाधिकारी से इसके रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसानों के द्वारा लगाये गये फसल सुरक्षित रह सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन