बच्चों ने वद्यिालय में जड़ा ताला

चानन : प्रखंड के उमवि बसुआचक में घटिया एमडीएम देने तथा पठन-पाठन सही तरीके से नहीं होने से आक्रोशित स्कूली बच्चों ने साेमवार को विद्यालय में ताला जड़कर हंगामा किया. सीमा कुमारी, रीमा कुमारी, अमरनाथ कुमार, जीवन कुमार, कुंदन कुमार, नवल कुमार, सोनू कुमार, संजीव कुमार आदि बच्चों ने बताया कि विद्यालय में मीनू के […]
चानन : प्रखंड के उमवि बसुआचक में घटिया एमडीएम देने तथा पठन-पाठन सही तरीके से नहीं होने से आक्रोशित स्कूली बच्चों ने साेमवार को विद्यालय में ताला जड़कर हंगामा किया. सीमा कुमारी, रीमा कुमारी, अमरनाथ कुमार, जीवन कुमार, कुंदन कुमार, नवल कुमार, सोनू कुमार, संजीव कुमार आदि बच्चों ने बताया कि विद्यालय में मीनू के मुताबिक एमडीएम का संचालन नहीं किया जाता है. एमडीएम की गुणवत्ता भी निम्न होती है. विद्यालय के कक्षा नवम व दशम में पढ़ाई नहीं के बराबर होती है.
जिससे बच्चों का भविष्य अधर में नजर आ रहा है. कहते हैं विद्यालय प्रधानविद्यालय के एचएम रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि एमडीएम में मीनू का पालन किया जाता है और गुणवत्ता भी बेहतर होती है.
विद्यालय में ऊंची कक्षा के शिक्षकों की कमी के कारण कक्षा संचालन में परेशानी बनी हुई है. इस संबंध में कई बार वरीय पदाधिकारी को मामले की लिखित व मौखिक जानकारी दी गयी है. कहते हैं डीपीओडीपीओ आरएमएस नरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में उच्च कक्षा के शिक्षकों का प्रतिनियोजन कर व्यवस्था को पटरी पर लाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










