संगठन की मजबूती को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Published at :21 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की मजबूती को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक

संगठन की मजबूती को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक -आदित्य प्रकाश रौशन को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया फोटो : 3(खुशी का इजहार करते बसपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी)जमुई. संगठन की मजबूती को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर परिषद क्षेत्र के भछियार स्थित आंबेडकर भवन में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बसपा के जोन […]

विज्ञापन

संगठन की मजबूती को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक -आदित्य प्रकाश रौशन को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया फोटो : 3(खुशी का इजहार करते बसपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी)जमुई. संगठन की मजबूती को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक नगर परिषद क्षेत्र के भछियार स्थित आंबेडकर भवन में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बसपा के जोन प्रभारी सकलदेव दास की देखरेख में जिला कमेटी का गठन किया गया और सर्वसम्मति से आदित्य प्रकाश रोशन को जिलाध्यक्ष, प्रमोद कुमार मंडल को जिला उपाध्यक्ष, सुशील कुमार बेसरा को जिला महासचिव, श्रवण वर्मा को जिला सचिव तथा सुशील हांसदा को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं सुबोध कुमार दास को जमुई विधानसभा, कपिलदेव दास को झाझा विधानसभा, महेश कुमार दास को सिकंदरा विधानसभा तथा देवेंद्र दास को चकाई विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोन प्रभारी सकलदेव दास ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन के सिद्धांतों तथा पार्टी की नीतियों से अवगत कराये. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव जयनारायण राव, नरेश यादव, सत्यनारायण दास, विजय दास, राहुल कुमार, अशोक रावत, शंभु दास, रवींद्र दास, रामखेलाव दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन