अलाव की व्यवस्था करवाने की मांग

Published at :21 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
अलाव  की व्यवस्था करवाने की मांग

अलाव की व्यवस्था करवाने की मांग चकाई. पिछले एक सप्ताह से ठंड में हो रही वृद्धि से लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. बढ़ते ठंड से खास कर गरीब तबके के लोगों में जैसे रिक्शा चालक, ठेला चालक, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. चौक चौराहों पर […]

विज्ञापन

अलाव की व्यवस्था करवाने की मांग चकाई. पिछले एक सप्ताह से ठंड में हो रही वृद्धि से लोग परेशानी महसूस करने लगे हैं. बढ़ते ठंड से खास कर गरीब तबके के लोगों में जैसे रिक्शा चालक, ठेला चालक, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. चौक चौराहों पर अबतक प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से दैनिक मजदूरी करने वाले लोग चौक -चौराहा पर प्लास्टिक व कचरे को जला कर ही ठंड से बचने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के प्रखर समाजसेवी प्राचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा, शालिग्राम पांडेय,रंजीत राय,मनोरंजन पांडेय,शंभू केशरी कुमार,कन्हाई लाल गुप्ता,मनोज पोद्दार,रामेश्वर यादव आदि ने जिलाधिकारी से प्रखंड के चौक-चोराहों पर अविलंब अलाव जलवाने का अनुरोध किया. ताकि गरीब तबके के लोगों को ठंड से राहत मिल सके़ इस बाबत चकाई सीओ अक्षयवट तिवारी से पूछे जाने पर बताया कि अलाव जलवाने को लेकर व्यवस्था की जा रही है. जल्द ही प्रखंड क्षेत्र में लोग चौक-चौराहा पर इसका आनंद ले सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन