क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा : विजय प्रकाश

Published at :21 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा : विजय प्रकाश

क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा : विजय प्रकाश फोटो 4 (सभा को संबोधित करते श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश व अन्य.प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर यहां के मतदाताओं ने अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देकर मुझे विधानसभा भेजा है जिसके प्रतिफल स्वरूप ही महागंठबंधन की सरकार ने मुझे मंत्री बनाया है. आपके द्वारा दिया हुआ आशीर्वाद मैं सूद सहित […]

विज्ञापन

क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा : विजय प्रकाश फोटो 4 (सभा को संबोधित करते श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश व अन्य.प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर यहां के मतदाताओं ने अपना बहुमूल्य आशीर्वाद देकर मुझे विधानसभा भेजा है जिसके प्रतिफल स्वरूप ही महागंठबंधन की सरकार ने मुझे मंत्री बनाया है. आपके द्वारा दिया हुआ आशीर्वाद मैं सूद सहित आप लोगों को लौटाऊंगा. उक्त बातें श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मटिया बाजार व पाड़ो स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सुनियोजित ढंग से किया जायेगा. मंत्री विजय प्रकाश ने अपने बड़े भाई जय प्रकाश नारायण द्वारा किये गये विकास कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में जब वे सरकार में मंत्री थे तो जो भी विभाग उन्हें मिला था. उसे उन्होंने बेहतर विभाग बनाने का काम किया था.मैं भी उनके नक्शे कदम पर चल कर बेहतर कार्य करने का प्रयास करुंगा. मौके पर ग्रामीणों से अपील करते हुए माननीय श्रम संसाधन मंत्री श्री प्रकाश ने कहा की जो भी हमारे मजदूर भाई है. जिला में जाकर अपना अपना पंजीयन कराकर श्रम विभाग से मिलने वाली योजनायों का लाभ उठावें. इस दौरान उन्होने अपने कार्यकर्ताओं एव समाज के लोगो को आगाह करते हुए कहा की समय बदल गया है. सूबे में महागंठबंधन की सरकार चल रही है समाज में गलत कार्य करने की कोशिश न करे.समाज के किसी भी वर्ग के लोगों को शोषित करने का प्रयास ना करें. वैसे लोगो को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा.शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों को सावधान करते हुए पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की वैसे लोगो पर सख्त कार्रवाई करें. आगे उन्होंने चर्चा करते हुए कहा की समाज के कमजोर वर्ग पर शोषण करने वाले चाहे वह किसी समाज एव जाति के लोग हो सावधान हो जाये. इस दौरान मंत्री श्री प्रकाश ने पाड़ो दुर्गा मंदिर में पहुंच कर मां वैष्णवी दुर्गा में पूजा अर्चना भी किया . इस दौरान राजद जिला प्रवक्ता अमर भगत, मुकेश यादव,खुर्शीद,आलम,मुर्शिद आलम,रामजी टुडु,शंकर यादव,कौशल किशोर वर्णवाल,आनंदी,यादव,जगत यादव, सुबोध शर्मा, इंद्रदेव बिंद, विजय सिंह, निसार आलम,नरेश यादव, किशोर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन