धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान

Published at :21 Dec 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान

धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड क्षेत्र में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से यहां के किसान परेशानी महसूस कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो विवशता में किसान औने-पौने दाम में धान को बेचने को मजबूर हो रहे हैं.परेशान किसान बताते हैं कि नवंबर माह से […]

विज्ञापन

धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड क्षेत्र में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से यहां के किसान परेशानी महसूस कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो विवशता में किसान औने-पौने दाम में धान को बेचने को मजबूर हो रहे हैं.परेशान किसान बताते हैं कि नवंबर माह से ही धान की कटाई किया गया है और रबी फसल को लेकर तैयारी करना शुरु किया जाता है. पूंजी के अभाव में किसान अपने खरीफ फसल को बेचना चाहते हैं. जिससे ससमय रबी फसल की बुआई किया जा सके.किसान जमुना सिंह, गोवर्धन सिंह, पप्पू राय, सुभाष पांडेय, गन्नु पासवान, अनिल उपाध्याय, अबनीकांत उपाध्याय, मिथिलेश राय, चुन्ना राय आदि कहते हैं कि जो किसान थोड़ा सबल होते हैं वे तो खाद-बीच की व्यवस्था दूसरे माध्यम आदि से भी करते हैं. लेकिन निर्बल किसानों का करोबार खरीफ फसल को बेच कर ही करना पड़ता है. सरकार द्वारा घोषणा किये जाने के बाद भी धान क्रय केंद्र अब तक नहीं खोले जाने से किसान कम कीमत पर ही फसल को बेच देते है. सरकार की दोरंगी नीति के कारण ही किसानों का हाल बदहाल होता जा रहा है़ इस बाबत पूछे जाने पर चकाई प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शैलेश कुमार बताते हैं कि कुछ तकनीकी परेशानी के कारण अबतक प्रखंड क्षेत्र में धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है. जल्द ही क्रय केंद्र खोलवा कर किसानों के धान को क्रय किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन