राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

Published at :04 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
राजद कार्यकर्ताओं की बैठक

राजद कार्यकर्ताओं की बैठक लक्ष्मीपुर . प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक राम, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी राम भी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की सदस्यता को लेकर चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष अशोक […]

विज्ञापन

राजद कार्यकर्ताओं की बैठक लक्ष्मीपुर . प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में की गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक राम, प्रखंड अध्यक्ष मुरारी राम भी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की सदस्यता को लेकर चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि संगठन का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है. पार्टी में पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाना है. इसके लिए सदस्यता अभियान शुरू करना है. जितना अधिक से अधिक सदस्य बनायेंगे पार्टी उनती ही मजबूत होगी. प्रखंड को कम से कम 6500 सदस्य अवश्य बनाना है. जिसमें सभी जातियों की सहभागिता हो. इसके अलावे कई लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया तथा कहा कि सिर्फ घर बैठे सदस्य बना देने से नहीं होगा. इसके लिए कमेटी का गठन कर घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाना होगा. तभी लोग पार्टी के बारे में जानेगें. बैठक में राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश साह,बसंत भगत,जवाहर साह,जैनुल अंसारी,अशोक दास,पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष रामावतार पासवान,गौरा मुखिया,महेश तांती,टुन्नी यादव,मुखिया सुनील यादव,दशरथ यादव,जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू साह,पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव,मुकेश यादव के अलावे दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन