वत्तिीय शक्षिा के तहत कार्यक्रम का आयोजन

वित्तीय शिक्षा के तहत कार्यक्रम का आयोजन फोटो : 7(कार्यक्रम को संबोधित करते आरबीआई के पदाधिकारी)सोनो स्थानीय प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में छात्राएं बड़ी उत्सुकता से बैंकिंग की जानकारी को आत्मसात कर रही थी. अपने स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने पर आरबीआइ द्वारा साक्षरता गैलरी का उद्घाटन आरबीआइ पटना के जिला अग्रणी […]
वित्तीय शिक्षा के तहत कार्यक्रम का आयोजन फोटो : 7(कार्यक्रम को संबोधित करते आरबीआई के पदाधिकारी)सोनो स्थानीय प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में छात्राएं बड़ी उत्सुकता से बैंकिंग की जानकारी को आत्मसात कर रही थी. अपने स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने पर आरबीआइ द्वारा साक्षरता गैलरी का उद्घाटन आरबीआइ पटना के जिला अग्रणी पदाधिकारी के आर तिग्गा ने किया़ बैंक की ओर से विद्यालय की दीवार पर बनाये गये. विभिन्न प्रकार के कई पेंटिंग के माध्यम से उन्होंने छात्राओं को बैंक की क्रिया प्रणाली व तमाम वित्तीय जानकारियां दिया़ पेंटिंग में लिखे सरल व प्रेरित करने वाले स्लोगन के माध्यम से छात्राओं को बैंक से संबंधित कई बातों को बताया गया़ उन्होंने बैंक के फायदे, बैंक में राशि रखने के तरीके, बैंक से मिलने वाला ब्याज, एटीएम कार्ड की सुविधा, बैंक ऋण, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा सुरक्षा योजना सहित तमाम जानकारियों को बड़े सरल तरीके से छात्राओं को जानकारियां दी गयी. उन्होंने नन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी से लेनदेन में सावधानी बरतने पर जोर दिया़ उन्होंने जागरूक करते हुए कहा कि भ्रामक ईमेल व एसएमएस से बचना चाहिए़ बैंकिंग लोकपाल योजना से भी बच्चियों को अवगत कराया. श्री तिग्गा के अलावे कार्यक्रम में उपस्थित बिहार ग्रामीण बैंक लखीसराय के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर कुमार, वित्तीय समावेशन विभाग के नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार चौधरी व वित्तीय साक्षरता विभाग के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने भी छात्राओं को वित्तीय जानकारियां उपलब्ध कराया़ पदाधिकारियों ने जरूरी व गैर जरूरी खर्चों के संदर्भ में बताते हुए बचत करने के उपाय को बेहतर ढंग से समझाया़ इस बीच पदाधिकारियों द्वारा बच्चियों के वित्त संबंधी प्रश्न का जवाब भी दिया़ इस मौके पर छात्रों को बैंक की ओर से कई प्रकार की खेल सामग्री भी दिया गया़ कार्यक्रम का संचालन स्थानीय बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आर के ठाकुर ने किया. जबकि कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने किया़ कार्यक्रम में जमुई ग्रामीण बैंक के फैसीलेटर शिवनंदन सिंह व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










