12वीं जांच परीक्षा को लेकर कॉलेजों ने किया तिथि घोषित

Published at :03 Dec 2015 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
12वीं जांच परीक्षा को लेकर कॉलेजों ने किया तिथि घोषित

12वीं जांच परीक्षा को लेकर कॉलेजों ने किया तिथि घोषित प्रतिनिधि, मुंगेर जिले के विभिन्न कॉलेजों में 12 वीं के सभी विषयों की जांच परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही विषयवार तिथि की सूची भी जारी कर दिया है. ताकि छात्र-छात्राओं को जांच परीक्षा के विषय में समुचित जानकारी मिल सके और […]

विज्ञापन

12वीं जांच परीक्षा को लेकर कॉलेजों ने किया तिथि घोषित प्रतिनिधि, मुंगेर जिले के विभिन्न कॉलेजों में 12 वीं के सभी विषयों की जांच परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही विषयवार तिथि की सूची भी जारी कर दिया है. ताकि छात्र-छात्राओं को जांच परीक्षा के विषय में समुचित जानकारी मिल सके और वे परीक्षा में समय से भाग ले सके. जेएमएस कॉलेज मुंगेर में आगामी 10 दिसंबर से 12 वीं की कला एवं वाणिज्य की जांच परीक्षा आयोजित की जायेगी. डॉ राजकिशोर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी परीक्षा प्रथम पाली में 10 बजे सुबह से 1 बजे तक आयोजित की जायेगी. सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इधर एसबीएन कॉलेज गढ़ीरामपुर महमदा पाटम में आगामी 9 नवंबर से 12 वीं की जांच परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसकी जानकारी कॉलेज के प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि जांच परीक्षा में छात्र-छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है. वैसे छात्र-छात्राएं जो इस परीक्षा में भाग नहीं लेंगे उन्हें इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए फार्म नहीं भरने दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन