कृषक उत्पादक संघ के निदेशक मंडल के सदस्यों का प्रशक्षिण

कृषक उत्पादक संघ के निदेशक मंडल के सदस्यों का प्रशिक्षण फोटो : 9(दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीएम संजीव कुमार व अन्य)जमुई नाबार्ड के सहयोग से मंगलवार को होटल अतिथि पैलेस के समीप एक निजी भवन के प्रांगण में कृषक उत्पादक संघ के निदेशक मंडल के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया […]
कृषक उत्पादक संघ के निदेशक मंडल के सदस्यों का प्रशिक्षण फोटो : 9(दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीएम संजीव कुमार व अन्य)जमुई नाबार्ड के सहयोग से मंगलवार को होटल अतिथि पैलेस के समीप एक निजी भवन के प्रांगण में कृषक उत्पादक संघ के निदेशक मंडल के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नाबार्ड के डीडीएम संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीडीएम श्री कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 के बजट में उत्पादक संगठन विकास एवं उत्थान निकाय निधि में दो हजार कृषक उत्पादक संगठन के निर्माण के लिए दो सौ करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है. जिससे वित्तीय संस्थाओं का व्यवसाय तो बढ़ेगा ही साथ-साथ कृषक उत्पादक संगठन की जरूरत भी पूरी होगी. उन्होंने कहा कि हमारे देश की पैसठ प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और खेती में लागत के अनुसार मुनाफा नहीं होने के कारण अधिकांश किसानों का खेती से मोह भंग हो रहा है. उन्होंने कहा कि चावल,गेहूं,दाल आदि की उपज करके किसान खुशहाल नहीं हो सकते हैं. किसानों को कृषि उत्पादक संघ का गठन कर सामुहिक रूप से डेयरी,सब्जी उत्पादन,फसल उत्पादन और मूर्गी पालन का कार्य करना चाहिए. डीडीएम श्री कुमार ने कहा कि दाल और दूध के उत्पादन में हमारे देश का पूरे विश्व में प्रथम स्थान है. जमुई के गुगुलडीह और केंदुआ में गन्ना के नयी प्रजाति की खेती प्रारंभ की गयी है. और मक्का की भी नयी प्रजाति की खेती प्रारंभ की जा रही है. खरीददार और किसान के बीच बेहतर समन्वय होने पर ही समुचित मुनाफा मिल सकता है. उन्होंने कहा कि उत्पादक समूह एक्ट के तहत कृषक उत्पादक समूह को निबंधन किये बगैर समुचित मुनाफा मिलना संभव नहीं है. कृषक उत्पादक समूह के प्रत्येक सदस्य को 50-50 सदस्यों को समूह से जोड़ना है. उन्होंने कहा समूह को नाबार्ड ऋण भी उपलब्ध करायेगी. कार्यक्रम के अध्यक्षता जन विकास समिति के सचिव रामाशीष सिंह और मंच संचालन नंदलाल सिंह ने किया. इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक बी के सिंह,देवेंद्र सिंह,चुन्नी यादव,मनोज सिंह,निरंजन सिंह,दिलीप सिंह,संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










