वश्वि एड्स दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

Published at :01 Dec 2015 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
वश्वि एड्स दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो : 13(रैली को हरी झंडी दिखाते सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार व डा. अजनी कुमार सिन्हा)जमुई . विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार व नोडल पदाधिकारी डाॅ अंजनी कुमार सिन्हा ने […]

विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली फोटो : 13(रैली को हरी झंडी दिखाते सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार व डा. अजनी कुमार सिन्हा)जमुई . विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार व नोडल पदाधिकारी डाॅ अंजनी कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती हुई कचहरी चौक पहुंच कर समाप्त हो गयी. मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन श्री कुमार ने कहा कि एड्स एचआइवी वायरस की वजह से फैलता है. दूषित खून चढ़ाने,असुरक्षित यौन संबंध बनाने और एड्स पीडि़त पुरूष या महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने से भी फैलता है. एड्स के प्रति बचाव ही सुरक्षा है. मजदूर वर्ग के अधिकांश लोग दूसरे प्रदेशों में नौकरी करने के लिए जाते हैं और अपने साथ एड्स रूपी बीमारी को सौगात के रूप में लेकर चले आते है. एड्स माता-पिता में होने के बाद जन्म लेने वाले बच्चों में भी फैल जाता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में लाखों लोगों की मौत एड्स से हो जाती है. इसलिए हमसबों को दूषित खून नहीं चढ़ाना चाहिए और असुरक्षित यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए. इस अवसर पर डा. नौशाद अहमद,डा. बीएन प्रसाद,डा. सूची प्रसाद सिंह,डीपीएम सुधांशु नारायण लाल आदि मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर नेहरू युवा ल्केंद्र की ओर से राष्ट्रीय जागृति युवा संगठन चौरासा (अलीगंज) के सहयोग सेे मध्य विद्यालय चौरासा के प्रांगण में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सेमिनार व रैली का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डा.वीरेंद्र प्रसाद अकेला ने कहा कि एड्स एक लाईलाज बीमारी है और एड्स के प्रति जानकारी ही सही बचाव है. इस अवसर पर शोभा कुमारी,सबिता कुमारी,सूर्यनारायण मांझी,सईद अहमद,धर्मेंद्र कुमार,चंद्रलाल वर्मा,अजीत कुमार,नवीन कुमार,श्वेता कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन