पीएचइडी कार्यपालक अभियंता के आदेश की कनीय अभियंता कर रहे हैं अवहेलना

Published at :01 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचइडी कार्यपालक अभियंता के आदेश की कनीय अभियंता कर रहे हैं अवहेलना

पीएचइडी कार्यपालक अभियंता के आदेश की कनीय अभियंता कर रहे हैं अवहेलना मामला गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड न.1 के कालीमंदिर में खराब पड़ा चापाकल फोटो 16(खराब पड़ा चापाकल) गिद्धौर- प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक में मां काली मंदिर परिसर में पीएचडी विभाग द्वारा लगाया गया चापाकल महीनों से खराब […]

विज्ञापन

पीएचइडी कार्यपालक अभियंता के आदेश की कनीय अभियंता कर रहे हैं अवहेलना मामला गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड न.1 के कालीमंदिर में खराब पड़ा चापाकल फोटो 16(खराब पड़ा चापाकल) गिद्धौर- प्रखंड के पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक में मां काली मंदिर परिसर में पीएचडी विभाग द्वारा लगाया गया चापाकल महीनों से खराब पड़ा हुआ है. बताते चलें की उक्त वार्ड के ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष पतसंडा के वार्ड 1 में मां काली मंदिर परिसर में अखंड रामधून सह यज्ञ हवन व अनुष्ठान आदर्श कल्याण समिति द्वारा करवाया जाता है. इस वर्ष आयोजित हो रहे दो दिवसीय राम धुन सह यज्ञ हवन अनुष्ठान को लेकर पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता दयाल शंकर से पतसंडा पंचायत के वार्ड एक के ग्रामीणों ने दूरभाष पर मंदिर परिसर में खराब पड़े चापाकल को ठीक कराने की गुहार लगाई थी. इधर पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता दयाल शंकर द्वारा गिद्धौर के वार्ड 1 के ग्रामीणों को चापाकल ठीक कराये जाने की बात को ले आश्वस्त किया गया था. वहीं इस कार्य को लेकर उनके द्वारा पीएचइडी के कनीय अभियंता को अविलंब मंदिर में लगे चापाकल को ठीक कराने का निर्देश दिया गया था. बावजूद इसके पीएचइडी कार्यपालक अभियंता के आदेश को कनीय अभियंता द्वारा धत्ता बताते हुए आज तक उक्त चापाकल को ठीक नहीं कराया गया है. जिससे पतसंडा पंचायत के वार्ड एक के ग्रामीणों में पीएचइडी विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है. इधर वार्ड एक के ग्रामीण बब्लु कुमार, बिपुल चौहान, गुड्डन सिंह, राकेश कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह चौहान, राजीव कुमार, बिक्की सिंह, निहाल चौहान आदि बताते हैं की विगत एक सप्ताह से हम लोगो द्वारा पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता से मंदिर परिसर में लगे चापाकल को ठीक करवा दिये जाने का आश्वासन दिया गया था व इनके द्वारा जेई साहब को मंदिर परिसर का चापाकल ठीक कराने को ले दिये गये निर्देश के बावजूद भी आज तक वार्ड एक के काली मंदिर परिसर में लगे चापाकल को ठीक नहीं करवाया गया है. जिससे वार्ड के इस एतिहासिक काली मंदिर में गुरुवार से आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय रामधुन सह यज्ञ हवन महाअष्टजाम अनुष्ठान को लेकर पेयजल व अन्य कार्यों को लेकर वार्ड वासियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन