मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन फोटो : 12(ऑपरेशन करते चिकित्सक)सिकंदरा . श्री आत्मवल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता द्वारा संचालित भगवान महावीर अस्पताल लछुआड़ में शनिवार को मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कोलकाता के चिकित्सक डाॅ शिवराम कुमार व डाॅ तापस घोष के द्वारा लगभग दो सौ लोगों के मोतियाबिंद का […]
मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन फोटो : 12(ऑपरेशन करते चिकित्सक)सिकंदरा . श्री आत्मवल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता द्वारा संचालित भगवान महावीर अस्पताल लछुआड़ में शनिवार को मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कोलकाता के चिकित्सक डाॅ शिवराम कुमार व डाॅ तापस घोष के द्वारा लगभग दो सौ लोगों के मोतियाबिंद का मुफ्त में ऑपरेशन किया गया. शिविर में मरीजों को ऑपरेशन के बाद काला चश्मा,आई ड्रॉप एवं अन्य जरूरी दवायें भी मुफ्त में दी गयी. वहीं मरीजों व उनके साथ आये अटेंडेंट के लिए भोजन की व्यवस्था भी ट्रस्ट के द्वारा ही की गयी थी. इस संबंध में जानकारी देते हुए भगवान महावीर के व्यवस्थापक अनिल पाठक ने बताया कि आज के शिविर में ऑपरेशन किये जाने वाले मरीजों की जांच 27 अक्टूर को की गयी थी. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व इस वर्ष 5 सितंबर व 24 अक्टूबर को भी किया गया था. साथ ही आगामी 25 दिसंबर व 26 जनवरी शिविर का आयोजन किया जायेगा. ऑपरेशन शिविर में पारा मेडिकल स्टॉफ सुब्रतो मंडल,बिट्टू दास,शोभा मंडल,सीमा मन्ना ने भी सक्रिया भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










