पांच दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं, चर्चा का बाजार गरम

पांच दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं, चर्चा का बाजार गरम पंकज कुमार सिंहजमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के जन्मस्थान से भगवान महावीर की प्रतिमा चोरी मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लगी है. हालांकि इसे लेकर पुलिस की कई टीम दिन […]
पांच दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं, चर्चा का बाजार गरम पंकज कुमार सिंहजमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के जन्मस्थान से भगवान महावीर की प्रतिमा चोरी मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लगी है. हालांकि इसे लेकर पुलिस की कई टीम दिन रात अवश्य लगी हुई है. लेकिन सफलता नग्णय बनी हुई है.वहीं चोरी मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का बाजार गरम है कि स्थानीय गिरोह की सहभागिता के बिना इस घटना को अंजाम देना सभंव नहीं हो सकता है. बताते चलें कि स्थानीय गिरोह की सहभागिता होने की बात उस क्षेत्र में सक्रिय भाकपा माओवादी संगठन सहित पुलिस भी कर रही है. ग्रामीण सूत्र बताते हैं कि घटना के दो-चार दिन पूर्व उक्त क्षेत्र में प्रकाश रजक गिरोह का सक्रिय सदस्य सोखो निवासी धानो रविदास को लागातार देखा जा रहा था. घटना के एक दिन पूर्व धानों लोगों से कहता फिर रहा था कि अब रोजगार की खोज में अन्यत्र किसी बड़े शहर में जाना पड़ेगा. और घटना के बाद से वह क्षेत्र से गायब है. बताते चलें कि प्रकाश रजक गिरोह का सक्रिय सदस्य धानो रविदास इस क्षेत्र मेंअपहरण, लूट सहित अन्य वारदातों में संलिप्त रहने को लेकर जेल में बंद था. एक माह पूर्व ही जेल से छूटा था.सोमवार को भी चला सघन छापेमारी अभियान पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को भी प्रतिमा बरामदगी को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इसे लेकर उक्त क्षेत्र में स्थित कुंआ,तालाब व पहाड़ की गुफा की भी जांच-पड़ताल किया गया है. पुलिस अधीक्षक जयंतकांत बताते हैं कि पुलिस गंभीरता से कार्य कर रही है. इसे लेकर एसआइटी की टीम, डाग स्कावार्ड सहित सीआरपीएफ व एसएसबी, कोबारा बटालियन जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. मूर्ति की बरामदगी तक यह अभियान जारी रहेगा.इसके पूर्व भी चोरी गये मूर्ति की बरामदगी नहीं हुई है संभवजिले में भगवान की प्रतिमा चोरी की घटना नई नहीं है. इसके पूर्व भी जिला से कई बेसकीमती भगवान की प्रतिमा चोरी हुई है. एकाध प्रतिमा को छोड़ कर पुलिस अधिकतर प्रतिमा का सुराग आज तक नहीं लगा सकी है.बताते चलें कि वर्ष 1980 में कुंडघाट स्थित महावीर मंदिर से च्यवन क्लयाणक व विश्व कल्याण प्रतिमा की चोरी हुई थी. यह प्रतिमा भी 25 सौ वर्ष पुरानी बतायी जाती है और इसकी कीमत भी करोड़ों की बतायी गयी थी. वर्ष 2002 में सिमुलतला स्थित लट्टू पहाड़ से चोरी गये माता वैष्णवी दुर्गा की प्रतिमा, वर्ष 2003 में गिद्धौर के ऐतिहासिक पंच शिवमंदिर से भगवान सूर्य की प्रतिमा, वर्ष 2012 में शहर के पुरानी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी से राधा-कृष्ण की प्रतिमा, वर्ष 2014 में खैरा बाजार के रामनेश्वर मंदिर से राधा कृष्ण की प्रतिमा,वर्ष 2014 में ही सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमेरिया स्थित मंदिर से कार्तिक भगवान की प्रतिमा, वर्ष 2014 में ही सिकंदरा प्रखंड के ही पोहे गांव से मां पार्वती की प्रतिमा, चौडीहा गांव से ही तीन सौ वर्ष पुरानी चोरी गयी मां पार्वती की प्रतिमा को लेकर पुलिस को आजतक कोई सुराग नहीं मिल सकी है.इन प्रतिमा की कीमत करोड़ों में ही आंकी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










