बिहार मुक्त वद्यिालयी परीक्षा आज से

Published at :30 Nov 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार मुक्त वद्यिालयी परीक्षा आज से

बिहार मुक्त विद्यालयी परीक्षा आज से प्रतिनिधि, लखीसरायबिहार मुक्त विद्यालयी परीक्षा मंगलवार से शहर के एक मात्र परीक्षा केंद्र श्री दुर्गा बालक उच्च विद्यालय लखीसराय में प्रारंभ होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिक्षा विभाग के अनुसार बिहार मुक्त विद्यालयी परीक्षा के अंतर्गत मैट्रिक व प्लस टू की परीक्षा ली जाती है. इस […]

विज्ञापन

बिहार मुक्त विद्यालयी परीक्षा आज से प्रतिनिधि, लखीसरायबिहार मुक्त विद्यालयी परीक्षा मंगलवार से शहर के एक मात्र परीक्षा केंद्र श्री दुर्गा बालक उच्च विद्यालय लखीसराय में प्रारंभ होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिक्षा विभाग के अनुसार बिहार मुक्त विद्यालयी परीक्षा के अंतर्गत मैट्रिक व प्लस टू की परीक्षा ली जाती है. इस वर्ष लखीसराय जिले से 104 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा का निर्धारित समय 12.15 बजे से तीन बजे तक है. प्रथम दिन मैट्रिक परीक्षार्थियों के विज्ञान विषय व प्लस टू के परीक्षार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा कदाचार मुक्त होगी.स्नातक पार्ट वन की परीक्षा जारी लखीसराय. तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के स्नातक प्रतिष्ठा के पार्ट वन की संचालित हो रही परीक्षा तीन महाविद्यालयों में छठे दिन सोमवार को भी शांति पूर्वक हुई. प्रथम पाली में राजनीति शास्त्र, आइआरपीएम प्रतिष्ठा विषय व द्वितीय पाली में मनोविज्ञान व हिन्दी प्रतिष्ठा विषय की परीक्षा ली गयी. परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. केएसएस कॉलेज में प्रथम पाली में 229 व द्वितीय पाली में 111 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. बीएनएम कॉलेज बड़हिया में प्रथम पाली में 111 व द्वितीय पाली में 71 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी. दोनों केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य कौशल किशोर व डाॅ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पाली में परीक्षा शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.दो दिवसीय सेमिनार आठ से लखीसराय: जिले के अंगीभूत बीएनएम कॉलेज बड़हिया में चिल्ड्रेन लेबर व चिल्ड्रेन राइट पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन आठ व नौ दिसंबर को होगा. इसका उद्घाटन तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के कुलपति प्रो डाॅ रामाकांत दूबे करेंगे. अतिथि के रूप में प्रतिकुलपति एके राय मौजूद रहेंगे. वक्ता के रूप में प्रो नवल किशोर चौधरी, प्रो विनय कंठ, प्रो डेजी रानी उपस्थित रहेंगी. उक्त जानकारी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ अरविंद कुमार शर्मा ने दी. उन्होंने कहा कि सेमिनार में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से सौ से अधिक प्रो प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसकी तैयारी जोर-शोर से जारी है. बताते चलें कि बीएनएम कॉलेज बड़हिया में डाॅ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में यह दूसरा सेमिनार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन