समता रेस की सफलता को लेकर बैठक

Published at :30 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
समता रेस की सफलता को लेकर बैठक

समता रेस की सफलता को लेकर बैठक फोटो : 8(बैठक में भाग लेते लोग)जमुई . आगामी 6 दिसंबर को डाॅ भीमराव अांबेडकर के 59 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले समता रेस की सफलता को लेकर केकेएम कॉलेज परिसर स्थित कल्याण छात्रावास के प्रांगण में वाइस ऑफ रविदास के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक […]

विज्ञापन

समता रेस की सफलता को लेकर बैठक फोटो : 8(बैठक में भाग लेते लोग)जमुई . आगामी 6 दिसंबर को डाॅ भीमराव अांबेडकर के 59 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले समता रेस की सफलता को लेकर केकेएम कॉलेज परिसर स्थित कल्याण छात्रावास के प्रांगण में वाइस ऑफ रविदास के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 6 दिसंबर को डाॅ भीमराव अांबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्थानीय श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से समता रेस निकाली जायेगी,जिसमें 400 मोटरसाइकिल शामिल रहेगा. इस रेस के माध्यम से सभी प्रखंड मुख्यालय का भ्रमण कर रविदास समुदाय के लोगों को जागरूक किया जायेगा. रेस का प्रारंभ कचहरी चौक स्थित डाॅ भीमराव अांबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात किया जायेगा. इस दौरान वाइस ऑफ रविदास के अध्यक्ष अनिल गौतम ने बताया कि रविदास समुदाय के बैनर तले उक्त रेस का आयोजन किया जायेगा और इस रेस के माध्यम से सभी प्रखंडों का भ्रमण भी किया जायेगा. इस अवसर पर गोल्डन कुमार अंबेदकर,अरूण भारती,सकलदेव दास,विष्णुदेव दास,मनोज दास,कृष्णदेव दास के अलावे रविदास समुदाय के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन