फाइलेरिया रोकथाम कार्यक्रम को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशक्षिण

Published at :30 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया रोकथाम कार्यक्रम को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशक्षिण

फाइलेरिया रोकथाम कार्यक्रम को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस द्वारा किसान भवन में आयोजित हुआ कार्यशालापोलियो वैक्सीन व भीएचएनडी कार्यक्रम के बारे में भी दी गयी जानकारीसोनो. स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा स्थानीय किसान भवन में सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बाल विकास […]

विज्ञापन

फाइलेरिया रोकथाम कार्यक्रम को लेकर सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस द्वारा किसान भवन में आयोजित हुआ कार्यशालापोलियो वैक्सीन व भीएचएनडी कार्यक्रम के बारे में भी दी गयी जानकारीसोनो. स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा स्थानीय किसान भवन में सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता रानी ने किया़ फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 15 दिसंबर से आयोजित दवा खिलाने के कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देने हेतु आयोजित इस कार्यशाला में चिकित्सक डा. चंद्रभूषण ने फाइलेरिया की दवा के बारे में विस्तार से बताया़ उन्होंने कहा कि 6 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष इस दवा की खुराक खाने से कभी फाइलेरिया नही हो सकता़ उन्होंने सेविकाओं को दवा की विशेषता के अलावे उसकी खुराक से संबंधित जानकारी भी दिया़ इसी मौके पर दिसंबर माह से पोलियो की रोकथाम के लिए आये वैक्सीन के बारे में चिकित्सक डाॅ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया जबकि कोअर्डिनेटर नीरज कुमार रविदास ने टीकाकरण कार्यक्रम भीएचएसएनडी के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दिया़ मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद,यूनिसेफ के राजेश कुमार,राजीव कुमार रंजन,संजीव कुमार मिश्र,पर्यवेक्षिका मधु कुमारी,कंचन कुमारी,सुलोचना कुमारी,रानी कुमारी,कुमारी निहारिका मौजूद थी़ अंत में सीडीपीओ ने सेविकाओं को कार्यक्रम सफल बनाने का निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग से आये लोगो को धन्यवाद दी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन