शक्षिक महेंद्र वर्मा हुए सेवा निवृत्त

Published at :30 Nov 2015 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिक महेंद्र वर्मा हुए सेवा निवृत्त

शिक्षक महेंद्र वर्मा हुए सेवा निवृत्त -उच्च विद्यालय सोनो में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया उनका सम्मान-जनवरी माह में बड़े आयोजन कर दी जायेगी विदाईफोटो 10(शाल व फूलमाला प्रदान कर सेवा निवृत शिक्षक का सम्मान करते शिक्षकगण)सोनो. प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो के गणित शिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा सेवा निवृत्त हो गये. सोमवार […]

विज्ञापन

शिक्षक महेंद्र वर्मा हुए सेवा निवृत्त -उच्च विद्यालय सोनो में कार्यक्रम आयोजित कर किया गया उनका सम्मान-जनवरी माह में बड़े आयोजन कर दी जायेगी विदाईफोटो 10(शाल व फूलमाला प्रदान कर सेवा निवृत शिक्षक का सम्मान करते शिक्षकगण)सोनो. प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो के गणित शिक्षक महेंद्र कुमार वर्मा सेवा निवृत्त हो गये. सोमवार को उनकी सेवा के आखिरी दिन में शिक्षकों व छात्रों द्वारा एक संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्हें सम्मान प्रदान किया व उनके कार्यावधि का विश्लेषण किया गया़ जनवरी माह में विद्यालय परिवार द्वारा बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर उनकी विदाई की जायेगी़ सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुणदेव राय ने श्री वर्मा के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे कर्मठ व समय के पाबंद रहने की विशेषता का अन्य शिक्षकों द्वारा अनुशरण करना चाहिए़ उन्होंने कहा कि इनकी विद्वता सर्वविज्ञ है़ छात्रों को पढ़ाने की इनकी अनूठी कला से विद्यालय को कई बार राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया़ एक अच्छे शिक्षक के सारे गुण इनमे मौजूद है़ उन्होंने श्री वर्मा के सुखमय व स्वास्थ्य जीवन की कामना करते हुए उनसे आग्रह किया कि सेवांत के बाद भी यहां के बच्चों को आप मार्ग दर्शन करते रहें. वरीय शिक्षक रामसागर सिंह ने कहा कि इनमें काम करने की लगन देख अन्य शिक्षक भी प्रेरित होते थे़ इतना ही नही अपने सहकर्मियों के साथ इनका व्यवहार हमेशा उत्तम व सोच सहयोगात्मक रहा़ वरीय शिक्षक अमरनाथ पांडेय ने श्री वर्मा को गणित का विद्वान बताते हुए कहा कि उनकी कार्य क्षमता लाजवाब है़ बच्चों ने उनसे काफी कुछ सीखा़ विद्यालय के अन्य कई शिक्षक व शिक्षिकाओं ने संबोधित कर श्री वर्मा के सुखद जीवन की मंगलकामना किया़ शिक्षक महेंद्र वर्मा ने सबों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस विद्यालय में लंबे समय तक रहते हुए सबों का प्यार पाया और आज इस कार्यक्रम के द्वारा प्राप्त सम्मान ही मेरा पारितोषिक है़ मैंने अपनी क्षमता के अनुरूप बच्चों को मार्ग दर्शन किया़ कार्य के प्रति कभी लापरवाह नहीं रहा. आज यही सीख बच्चों को देता हूं कि अपने लक्ष्य के लिए सतत प्रयत्नशील रहे़ मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे़ कामदेव सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया़ माधोपुर सिल्फरी विद्यालय के प्रभारी नीरज कुमार सहित कई गणमान्य भी इस अवसर पर मौजूद थे़ उन्होंने शाल भेंट कर श्री वर्मा का सम्मान किया. जबकि कई छात्रों ने फूल माला पहनाकर उनको सम्मानित किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन