मारपीट व छिनतई को लेकर थाना में दिया आवेदन

मारपीट व छिनतई को लेकर थाना में दिया आवेदन झाझा . बीते रात्रि नगर क्षेत्र के शीशमहल के पास मारपीट करने तथा रूपया व घड़ी छीन लेने को लेकर करमा निवासी मनोज कुमार रंजन ने थाना में आवेदन दिया है. अपने आवेदन में श्री रंजन ने बताया कि बीते रविवार की रात्रि अपने गांव करमा […]
मारपीट व छिनतई को लेकर थाना में दिया आवेदन झाझा . बीते रात्रि नगर क्षेत्र के शीशमहल के पास मारपीट करने तथा रूपया व घड़ी छीन लेने को लेकर करमा निवासी मनोज कुमार रंजन ने थाना में आवेदन दिया है. अपने आवेदन में श्री रंजन ने बताया कि बीते रविवार की रात्रि अपने गांव करमा से लौट रहा था. तभी शीशमहल के पास पीपराडीह के विशाल रावत अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेरी बाईक को रोक कर गली-गलौज करने लगा़ जब ऐसा करने से मना किया तो मारपीट करने लगा. साथ ही बताया कि इस दौरान वे लोग मेरे पॉकेट से 850 रुपया व घड़ी छीन कर चलते बना. इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










