झारखंड के डीआइजी व मुंगेर डीआइजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

झारखंड के डीआइजी व मुंगेर डीआइजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण फोटो : 1(घटनास्थल का मुआयना करते झारखंड के डीआइजी नवीन कुमार सिंह, मुंगेर के डीआइजी शिवेश्वर प्रसाद शुक्ला व जमुई एसपी जयंतकांत) जमुई/ खैरा जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र स्थित जन्मस्थान से विश्व प्रसिद्ध भगवान महावीर मूर्ति चोरी मामले की जानकारी लेने सोमवार को […]
झारखंड के डीआइजी व मुंगेर डीआइजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण फोटो : 1(घटनास्थल का मुआयना करते झारखंड के डीआइजी नवीन कुमार सिंह, मुंगेर के डीआइजी शिवेश्वर प्रसाद शुक्ला व जमुई एसपी जयंतकांत) जमुई/ खैरा जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र स्थित जन्मस्थान से विश्व प्रसिद्ध भगवान महावीर मूर्ति चोरी मामले की जानकारी लेने सोमवार को झारखंड प्रदेश के डीआइजी नवीन कुमार सिंह व मुंगेर डीआइजी शिवेश्वर प्रसाद शुक्ला घटना स्थल पर पहुंचे. जन्मस्थान पहुंचे अधिकारियों ने मामले को लेकर गंभीरता से जांच पड़ताल किया . अधिकारी द्वय इस दौरान वहां पदस्थापित कर्मी व आसपास के लोगों से पूछताछ किया. इसके उपरांत खैरा थाना कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक जयंतकांत से एक घंटा से अधिक समय विचार-विमर्श किया. हालांकि इस बाबत पुलिस पदाधिकारी ने विशेष कुछ जानकारी देने से परहेज किया. सूत्रों जानकारी लेते हुए डीआइजी पुलिस अधीक्षक जमुई को जिला भर में सघन छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया. मुंगेर डीआइजी श्री शुक्ला ने बताया कि प्रशासन की पूरी टीम लगी हुई है. हमें पूरा विश्वास है कि मूर्ति का पता लग जायेगा. घटना में जो भी हो उसे बक्सा नहीं जायेगा.मौके पर खैरा थाना के प्रजेश दूबे,सिकंदरा थाना के विवेक भारती,गरही सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सूरज कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










