लखीसराय ने मुंगेर को 22 रनों से किया पराजित

Published at :29 Nov 2015 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय ने मुंगेर को 22 रनों से किया पराजित

लखीसराय ने मुंगेर को 22 रनों से किया पराजितफोटो-26चित्र परिचय: विजेता टीम प्रतिनिधि, मेदनीचौकीस्थानीय प्लस टू हाई स्कूल अमरपुर के खेल मैदान में रविवार को चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच केसीसी लखीसराय व गोल्ड स्टार मुंगेर की टीम के बीच खेला गया. उक्त मुकाबले में लखीसराय की टीम ने मुंगेर को 22 […]

विज्ञापन

लखीसराय ने मुंगेर को 22 रनों से किया पराजितफोटो-26चित्र परिचय: विजेता टीम प्रतिनिधि, मेदनीचौकीस्थानीय प्लस टू हाई स्कूल अमरपुर के खेल मैदान में रविवार को चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच केसीसी लखीसराय व गोल्ड स्टार मुंगेर की टीम के बीच खेला गया. उक्त मुकाबले में लखीसराय की टीम ने मुंगेर को 22 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में अपनी जगह बना ली. निर्धारित 16 ओवर के मैच में लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. लखीसराय की टीम 15.4 ओवर में 145 रन बना कर सिमट गयी. टीम की ओर से सुमित ने 27 गेंदों में 6 छक्का व तीन चौके की मदद से 55 रनों की आतिशी पारी खेली. राहुल ने 19 रनों का योगदान दिया. मुंगेर टीम की ओर से सद्दाम ने पांच व अंकित ने तीन खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 14.3 ओवर खेल कर 123 रन पर सिमट गयी. लखीसराय टीम के गेंदबाज सोनू ने एक ओवर में तीन विकेट चटका कर मैच को अपने टीम के पक्ष में कर दिया. जबकि विकास ने चार विकेट चटकाये. सोनू को उम्दा गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. प्रतियोगिता का चौथा लीग मैच सोमवार को मुंगेर व किरणपुर की टीम के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन