ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत, एक घंटा यातायात बाधित

Published at :19 Nov 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर रेलकर्मी की मौत, एक घंटा यातायात बाधित

चाननकिऊल : झाझा रेलखंड के जमुई स्टेशन व भलूई ब्लॉक हॉल्ट के बीच पोल संख्या 395/ 16.18 के पास ट्रैक पर कार्य कर रहे एक रेलकर्मी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक यूनिट नंबर छह के खलासी शैलेन्द्र पासवान डाउन ट्रैक पर कार्य कर रहे थे. अचानक उक्त […]

विज्ञापन

चाननकिऊल : झाझा रेलखंड के जमुई स्टेशन व भलूई ब्लॉक हॉल्ट के बीच पोल संख्या 395/ 16.18 के पास ट्रैक पर कार्य कर रहे एक रेलकर्मी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी. जानकारी के मुताबिक यूनिट नंबर छह के खलासी शैलेन्द्र पासवान डाउन ट्रैक पर कार्य कर रहे थे. अचानक उक्त ट्रैक पर गोण्डा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में कर्मी आ गया.

उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बताया जाता है कि मृतक कर्मी नालंदा जिले के बिन्द गांव का रहने वाले थे. इस घटना को लेकर एक दर्जन रेल कर्मियों के द्वारा पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को लाल कपड़े लगाकर लगभग एक घंटे तक रोक दिया.

रेलकर्मी वरीय पदाधिकारियों को घटना स्थल पर बुलाने व मृतक के अश्रितों को नौकरी व मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर जब जमुई रेल पुलिस घटना स्थल पहुंची तो उक्त लोगों ने शव को ले जाने से रोक दिया. रेलकर्मियों का कहना था कि घटना के तीन घंटे बाद भी कोई वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर नहीं आये.

बाद में रेल कर्मचारी संघ के लीडर राजेश कुमार सिन्हा द्वारा समझा -बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा गया. सूत्रों की मानें तो सुबह में घने कोहरे की वजह से दुर्घटना हुई. दो गिरफ्तारचानन.

स्थानीय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी में हत्यारोपी फरारी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. बलहपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मिथलेश कुमार को व लाखोचक गांव से माकेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी चानन थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन