पांच माह के लंबे अंतराल के बाद 20 नवंबर से सुनाई देगी शहनाई की गूंज

Published at :19 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
पांच माह के लंबे अंतराल के बाद 20 नवंबर से सुनाई देगी शहनाई की गूंज

पांच माह के लंबे अंतराल के बाद 20 नवंबर से सुनाई देगी शहनाई की गूंजप्रतिनिधि, लखीसरायपांच माह के लंबे अंतराल के बाद रविवार से जिले भर में एक बार फिर शहनाई गुंजेगी. बैंड बाजे के साथ सड़कों पर बराती निकलने की तैयारी की जा रही है. रविवार को देवोत्थान एकादशी में भगवान विष्णु जाग जायेंगे. […]

विज्ञापन

पांच माह के लंबे अंतराल के बाद 20 नवंबर से सुनाई देगी शहनाई की गूंजप्रतिनिधि, लखीसरायपांच माह के लंबे अंतराल के बाद रविवार से जिले भर में एक बार फिर शहनाई गुंजेगी. बैंड बाजे के साथ सड़कों पर बराती निकलने की तैयारी की जा रही है. रविवार को देवोत्थान एकादशी में भगवान विष्णु जाग जायेंगे. इसके साथ ही शहर में मंगलिक कार्य जैसे शादी-ब्याह आदि की शुरुआत हो जायेगी.देवोत्थान एकादशी में होगा तुलसी विवाहदेवोत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह का विधान है. इस दिन घर-घर में महिलाएं तुलसी विवाह पूरे विधि-विधान से करती हैं. इसी दिन से शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्य की शुरुआत की जाती है. इस अवसर पर 21 नवंबर दिन शनिवार को अपराह्न 3:27 बजे एकादशी तिथि प्रारंभ हो रही है. उदय तिथि से रविवार को देवोत्थान एकादशी मनाया जायेगा. दो माह में मात्र 10 शुभ मुहूर्त इस वर्ष लोगों को कम लग्न में ही शादी -ब्याह जैसे मांगलिक कार्य निबटाना होगा, क्योंकि करीब पांच महीने के लंबे अंतराल के बाद नवंबर व दिसंबर माह में मात्र दस शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है, जो 14 दिसंबर तक है. इसके बाद खरमास लग जायेगा, जो 17 जनवरी के बाद समाप्त होगा.विवाह का शुभ दिनबनारसी पंचांगनवंबर – 21, 25 व 26दिसंबर – 2, 3, 4, 7, 12, 13 व 14जनवरी – 17, 19, 20, 21, 26, 28, 29 व 31फरवरी- 2, 3, 4, 6, 12, 16, 17, 22, 24, 25 व 27मार्च- 1, 4, 5 व 10मिथिला पंचांगनवंबर – 23, 26 व 27दिसंबर – 2, 3, 6, 11, 12 व 14जनवरी – 17, 28, 29, 30 व 31फरवरी- 1, 3, 4, 6, 11, 17, 24 व 25मार्च- 3, 4, 6, 9, 10 व 11

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन