श्रीकृष्ण गोशाला के अस्तत्वि पर संकट

Published at :19 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीकृष्ण गोशाला के अस्तत्वि पर संकट

श्रीकृष्ण गोशाला के अस्तित्व पर संकटझाझा. कभी असंख्य गायों से गुलजार रहने वाला झाझा का श्री कृष्णा गौशाला आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है़ बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष गोपास्टमी के मौके पर पूजा के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाता है़ कई एकड़ भूभाग में फैला गोशाला आज एक अदद […]

विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला के अस्तित्व पर संकटझाझा. कभी असंख्य गायों से गुलजार रहने वाला झाझा का श्री कृष्णा गौशाला आज अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश है़ बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष गोपास्टमी के मौके पर पूजा के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाता है़ कई एकड़ भूभाग में फैला गोशाला आज एक अदद गाय के लिए तरस रहा है़ पिछले वर्ष तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी रमेंद्र कुमार की पहल पर गौशाला के जीर्णोद्धार के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया था. बावजूद इसके कोई ठोस सुधार नहीं हो सका है़ पुरानी बाजार निवासी शिब्लू माथुर ,नवीन माथुर,गौतम आदि बताते हैं कि जिस उद्देश्य से पूर्वजो ने गौशाला के नाम पर जमींन दिया था. उसकी सार्थकता सफलीभूत नहीं हो पायी है़ आज इतनी बड़ी भू खंड उपलब्ध होने के बाबजूद दिन व दिन गौशाला की स्थिति बद से बदतर होता जा रहा है़ गौशाला में बनायी नई कमिटी के सदस्य पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा,सोनू बरनवाल समेत कई सदस्यों ने बताया की आने वाले दिनों में एक योजना बनाकर बृहत पैमाने पर गौशाला के जीणार्ेद्घार के लिए अभियान चलाया जाएगा ताकि गौशाला को एक नयी पहचान दिलाया जा सके़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन