खरना को लेकर 80 रुपये लीटर तक हुई दूध की बक्रिी

Published at :16 Nov 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
खरना को लेकर 80 रुपये लीटर तक हुई दूध की बक्रिी

खरना को लेकर 80 रुपये लीटर तक हुई दूध की बिक्री फोटो : 3(दूध की खरीदारी के लिए पक्तिबद्ध लोग)जमुई लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना(लोहंडा) को लेकर सुधा डेयरी के काउंटरों पर अहले सुबह से लोगों की लंबी कतार देखी गयी और लोग पक्तिबद्ध होकर अपनी पारी का इंतजार करते दिखे. […]

विज्ञापन

खरना को लेकर 80 रुपये लीटर तक हुई दूध की बिक्री फोटो : 3(दूध की खरीदारी के लिए पक्तिबद्ध लोग)जमुई लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना(लोहंडा) को लेकर सुधा डेयरी के काउंटरों पर अहले सुबह से लोगों की लंबी कतार देखी गयी और लोग पक्तिबद्ध होकर अपनी पारी का इंतजार करते दिखे. सुधा डेयरी के एजेंसी सुधा मिल्क पार्लर,एसके मिल्क प्वाईंट के अलावे महाराजगंज, कृष्णपट्टी, खैरमा, पंचमंदिर रोड, सागर सुधा मिल्क प्वाईंट तथा अस्पताल रोड स्थित सुधा के रिटेल काउंटर पर भी लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. इस बाबत सुधा डेयरी के अधिकृत विक्रेता राधेश्याम साह ने बताया कि पिछले वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष अधिक दूध की बिक्री हुई है. पिछले वर्ष जहां 12 हजार लीटर दूध की बिक्री हुई थी. वहीं इस वर्ष 15 हजार लीटर दूध की बिक्री हुई. वहीं स्थानीय खटालों में खरना को लेकर 60 से 80 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध की बिक्री होने का भी समाचार मिला है. जानकारी के अनुसार लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व के दूसरे दिन खरना को छठ व्रतियों द्वारा प्रसाद के रूप में खीर या दूध भात का इस्तेमाल किया जाता है और आसपास के लोगों को भी प्रसाद का वितरण किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन