दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी

Updated at :16 Nov 2015 6:42 PM
विज्ञापन
दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी

दी गयी आधुनिक खेती की जानकारीरबी कर्मशाला में मिला प्रशिक्षण फोटो- 05चित्र परिचय- दीप जला कर शुभारंभ करते जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश.प्रतिनिधि, लखीसराय सोमवार को सदर प्रखंड के आत्मा के सभागार में कृषि निदेशक पटना के निर्देश के आलोक में रबी कर्मशाला का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला […]

विज्ञापन

दी गयी आधुनिक खेती की जानकारीरबी कर्मशाला में मिला प्रशिक्षण फोटो- 05चित्र परिचय- दीप जला कर शुभारंभ करते जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश.प्रतिनिधि, लखीसराय सोमवार को सदर प्रखंड के आत्मा के सभागार में कृषि निदेशक पटना के निर्देश के आलोक में रबी कर्मशाला का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश प्रसाद, अनुमंडल आत्मा उद्धान पदाधिकारी चंदेश्वर चौधरी, आत्मा निदेशक भास्कर प्रसाद, को-आॅर्डिनेटर नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षण में के भीके हलसी के वैज्ञानिक द्वारा किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, एटीएम, बीटीएम को रबी फसल की बुआई से लेकर कटाई तक की जानकारी दी गयी. उसके बाद प्रखंड स्तरीय कृषि कर्मशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी किसानों को प्रशिक्षित करेंगें. प्रशिक्षण में जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई, श्री विधि से गेहूं की खेती, तीसी की उन्नत खेती, जीवाणु खाद से सर्वोत्तम उत्पाद, चना की खेती, मटर की उन्नत खेती, मसुर की खेती, मिट्टी की जांच, कृषि यांत्रिकी करण मेला में लगने वाले यंत्र और उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी लखीसराय इन्द्रदेव दास, रामगढ़ चौक के पवन कुमार, हलसी के जगदीश प्रसाद सिन्हा, मों सरफराज, मृत्युंजय सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी के अलावे कर्मी मौजूद थे. छठ घाट तैयारी की समीक्षालखीसराय. सोमवार को जिलाधिकारी गोपाल मीणा ने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छठ घाट पूजा को लेकर घाटों की तैयारी की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने छठ घाटों पर बने टावर के द्वारा निगरानी का निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि छठ घाट पर्व के दौरान लगने वाले भीड़ पर निगाह रखने के लिए टावर बनायें जिस पर से नदी के तरफ एक व्यक्ति देखते रहेंगे तथा किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना अविलंब देते हुए राहत कार्य में जुटेंगे. डीएम ने छठ के दौरान घाट पर पटाखा छोड़ने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिये. डीएम ने सभी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की हिदायत दी ताकि कोई चूक न रह जाये.वहीं एसडीओ अंजनी कुमार द्वारा सभी छठ पूजा समिति के सदस्यों से तैयारी की जानकारी ली गई ताकि समस्याओं से अवगत हो उसे दूर करने का प्रयास किया जा सके. पथला घाट में होगा जागरण कार्यक्रमलखीसराय. नया बाजार जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समीप हनुमान मंदिर पथला घाट पर छठ पूजा के अवसर पर आगामी 17 नवंबर को भव्य जागरण व भक्ति संगीत का आयोजन हनुमान मंदिर निर्माण समिति के सौजन्य से किया गया हैं. उक्त आशय की जानकारी देते हुए वार्ड पार्षद गौतम कुमार ने बताया कि छठ मइया की महिमा अगम अपार हैं. उनके आर्शीवाद एवं वार्ड वासियों की सहयोग से हनुमान मंदिर निर्माण समिति सदस्यों के द्वारा जागरण की तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. उन्होंने बताया कि जागरण के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं से शांति एवं सदभाव के साथ भक्ति गीतों का आनंद लेने की अपील की. इधर नप उपाध्यक्ष अरविन्द पासवान ने शहर के अष्टघट्टी, संसार पोखर सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सफाई की जानकारी ली. टास्क फोर्स की बैठकलखीसराय. सोमवार को एनआइटी भवन सभागार में जिलाधिकारी गोपाल मीणा ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में गत बैठक की समीक्षा करते हुए डीएम ने अब तक कृषि विभाग द्वारा कई योजनाओं का कार्य पूरा नहीं होने पर असंतोष जताते हुए उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को जल्द पूरा कर प्रगति रिपोर्ट कार्यालय में जमा करें. किसानों की दी जाने वाली सहायता राशि , डीजल अनुदान, कृषि लोन संबंधित आवेदन को अविलंब निष्पादित कर उसे पूरा करने का प्रयास करें.मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश प्रसाद, अनुमंडल आत्मा उद्वान पदाधिकारी चन्देश्वर चौधरी, आत्मा निदेशक भास्कर प्रसाद, कॉ-आॅर्डिनेटर नीरज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लखीसराय इंद्रदेव दास, रामगढ़ चौक पवन कुमार, हलसी जगदीश प्रसाद सिन्हा, मो सरफराज आदि उपस्थित थे. श्रद्धा व भक्ति के साथ मना खरना लखीसराय/ सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकी. छठ पर्व के दूसरे दिन खरना पर्व को लेकर सोमवार को छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखा. दूध गुड़ व चावल , की खीर और सुखी पूरी बनायी गयी. जिसे देर शाम पुजनोपरांत छठी मइया को नवैद्ध चढ़ा कर व्रती द्वारा फलहार किया जाता है. उसके बाद खरना का प्रसाद उपस्थित लोगों के बीच व परिजनों के बीच वितरण किया जाता है. उधर व्रत को लेकर लखीसराय केआरके मैदान में पूजा के सामान को लेकर भव्य मेला का आयोजन किया गया एक ही मैदान में सभी प्रकार के पूजा का सामान उपलब्ध थे. सूर्यगढ़ा प्रखंड के मेदनीचौकी माणिकपुर, अलीनगर आदि बाजारों में गन्ना केला, नारियल, नारंगी, सेव , डाभ, सिंघारा, नाशपाती, पानीफल, मखाना, किश मिश, अक्षत, चंदन हल्दी, मूली, सांचा, पान, सुपाड़ी, रोली, सिन्दुर आदि पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए काफी चहल पहल देखी गई. फलों के दाम अधिक होने के कारण अपेक्षाकृत कम मात्रा में खरीददारी की गयी. उधर रामपुर, मेदनीचौकी, महेशपुर, कटेहर, जकड़पुरा, पटेलपुर आदि गांव में छठी मइया के प्रतिमाओं का अंतिम रूप दिया जा रहा हैं. पंडालों को सजाने संवारने का काम युद्व स्तर पर जारी हैं. महिला और पुरूष के अलग-अलग गेट बनाकर आने -जाने की व्यवस्था की गयी हैं. नदियों , तालाबों में पूजा के लिए घाटों को बनाया जा रहा हें. आरती मंगल के साथ सत्य साई भजन संपन्नफोटो संख्या: 06चित्र परिचय: भजन कीर्तन करते लोगकजरा. विश्व कल्याणार्थ कलि काल के कुचक्र से निवारण के लिए एक दिवसीय अखंड ग्लोबल भजन शनिवार से आयोजित कजरा के महिसोनी गांव में की गयी रविवार की देर संध्या आरती मंगल व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया. सत्य सांई सेवा संगठन बिहार झारखंड के कोडिनेटर उमा शंकर व्यास ने कहा कि विश्व कल्याणार्थ पूर्व घोषित कार्यक्रम कर पूरे विश्व में किया जाता है. महोसोनी गांव में जिले के विभिन्न गांव से श्री सत्य सांई विभोटी ने उकत कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई . श्री शर्मा के द्वारा आगामी 23 नवंबर को श्री सत्य सांई जन्मोत्सव माने की घोषणा की गयी. मदनपुर गांव में वैकल्पिक व्यवस्था कर देगें अर्घ्य कजरा. क्षेत्र के केशोपुर, मदनपुर, विक्रमपुर व बाजार के छठ व्रतियों द्वारा पूर्व से विक्रमपुर स्थित आहर में छठ पर्व के अवसर पर अर्घ्य दिये जाते रहे हैं परंतु इस साल कम बारिश के कारण आहर का पानी सुख गया. जिसे लेकर क्षेत्र वासी अपने-अपने स्तर से जहां केशोपुर में प्लेटफार्म संख्या 2 के उत्तर प्लॉट में गडढा खोदकर तालाब बना बोरिंग से पानी भड़ा गया वहीं मदनपुर में सड़क किनारे गडढा खोदकर चापानल का पानी भर लोगों ने छठ वर्तियों के लिए अर्ध्य देने की वैकल्पिक व्यवस्था किया गया हैं. 19 नवंबर को जायेगी छठ पूजा मेला स्पेशल ट्रेन कजरा: आगामी 19 नवंबर को दिल्ली जाने के लिये छठ पूजा मेला स्पेशल ट्रेन सुबह छ: बजे मालदा स्टेशन से खुलकर जमालपुर रेलवे स्टेशन 12: 30 बजे पहुंचेगी व अभयपुर में ठहराव के बाद सीधे 13:25 बजेकिऊल आयेगी. किऊल रेल प्रबंधक जेवियर एक्का ने बताया कि उक्त ट्रेन में जेनरल बोगी के अलावे शयनयान व वातानुकुलित दर्जे के डिब्बे लगे रहेंगें. मुस्लिम महिलायें भी करती हैं छठमेदनीचौकी: लोक आस्था का महापर्व छठ सामाजिक समरसता की मिशाल पेश करता हैं. छठी मइया ने भेद की दीवार ढ़ाह दी हैं.सूर्यगढ़ा बाजार के के पमरिया टोला के करीब एक दर्जन मुस्लिम अल्पसंख्यक महिला छठ वर्त में उपवास रख कर मंगल कामना के लिए छठ पर्व कर रही हैं. जबकि छठ मइया के प्रसाद चढ़ाने के लिए इन अल्पसंख्यक श्रद्धालुओं ने पड़ोस के हिंदू परिवारों में अपनी ओर से फल व पूजन सामग्री दिया हैं. कबिलाई लोग भी मनाते हैं छठमेदनीचौकी: घुमक्कड़ जाति के लोग भी छठ पर्व मनाते हैं. प्रखंड मुख्यालय के समीपवर्ती सलेमपुर नया टोला में तंबू तानकर रह रहे कबिलाई समुदाय के दस परिवार को छठ पर्व मनाने को लेकर प्रसाद व पूजन सामग्री खरीदते बाजारों में देखा गया. राजस्थान की मुल निवासी कंचन देवी ने बताया कि वे लोग सालों भर तामसी भोजन करते हैं. महज चार दिन मांस-मदिरा से दूर रह कर छठ मइया का पूजा -अराधना करते हैं. फल-फुल किसी के घर में देकर छठी मईया की पूजा करते हैं. छठ पर्व को लेकर खरीदारी तेजचानन. लोक आस्था का महान पर्व छठ को लेकर सोमवार को मननपुर बाजार में दिन भर खरीदारों की भीड़ लगी रहती हैं. रात भर में ही फलों एवं पूजन सामग्री की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो गई. प्रखंड के मननपुर बाजार से लेकर रेलवे परिसर ईटौन रोड, रामपुर रोड, हाई स्कूल रोड, मलिया रोड तथा दुर्गा मंदिर रोड आदि रोड बाजारों में तब्दील हो गयी. लोगों को आने-जाने में में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी. जहां पर्व को लेकर सूप दौरा, सुपती, नारियल, नारंगी, सेव , डाभ, सिंघारा, नाश्पाती, पानीफल, मखाना, किश मिश, अक्षत, चंदन हल्दी, मूली, सांचा, पान, सुपाड़ी, रोली, सिन्दुर आदि पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए काफी चहल पहल देखी गई.वहीं जानकारों ने बताया कि पूजन तथा फलों को लेकर कम से कम सात से आठ लाख रुपये की खरीदारी होगी. छठ घाट की सफाई तेजचानन. लोक आस्था का महान पर्व छठ को लेकर सोमवार को घाटों तक की सफाई तेज कर दी गयी. दिन भर गली मुहल्ले से लेकर छठ घाटों तक लोग सफाई व सजावट करते विभिन्न गावों के छठ पूजा समिति के लोग विभिन्न जगहों पर नजर आये. जबकि इस कार्य के लिए सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष सरकारी राशि दी जाती हैं. लेकिन इस बार किसी प्रकार की राशि घाटों की सफाई के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया. पूजा समिति के लोग तथा युवाओं के द्वारा चंदा कर अपने-अपने गावों के पास नहर, तालाब सहित अन्य जगहों पर घाटों की सफाई कर रहे हैं. भंडार गांव के पास नहर में सफाई करते अधिकारी से लेकर ग्रामीण तक जलकुंभी को काट कर पानी से बाहर निकाल रहे थे. छठ वर्तियों के बीच सामग्री का वितरणफोटो संख्या:08चित्र परिचय-पूजा सामग्री का वितततण करते मुखिया अजय कुमारलखीसराय/ मेदनीचौकी. बड़ी कवैया के पास बिनोबा भावे गली में छठ वर्तियों के बीच फल, पूजन सामग्री का वितरण छठ पूजा समिति के बैनर तले अजय कुमार ने किया. सदर प्रखंड के शिशमा गांव में शिक्षक गोपाल कुमार सिंह ने 100 छठ वर्तियों के बीच नारियल फल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया. इधर मेदनीचौकी के सलेमपुर पश्चिम पंचायत मुखिया अजय कुमार उर्फ पिक्कू सिंह के आवास पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर करीब दो हजार जरूरतमंदों के बीच अरवा चावल, नारियल फल का वितरण किया गया. पिछले पंद्रह वर्षों से विभिन्न अवसरों पर गरीब जरूरत मंद लोगों को आर्थिक सहयोग करते आ रहे हैं. इस मौके पर पंचायत उप मुखिया मो फजल, वार्ड सदस्य श्रवण पासवान, अरविंद पांडे, रामौतार पंडित, वरुण कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन