घाट पर लगा है गंदगी का अंबार

Updated at :15 Nov 2015 7:15 PM
विज्ञापन
घाट पर लगा है गंदगी का अंबार

घाट पर लगा है गंदगी का अंबार फोटो : 7(घाट पर पसरी गंदगी)जमुई . नहाय खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ प्रारंभ होने के पश्चात भी नगर परिषद क्षेत्र के सभी घाटों पर जगह-जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सही तरीके से घाट की सफाई नहीं होने के कारण […]

विज्ञापन

घाट पर लगा है गंदगी का अंबार फोटो : 7(घाट पर पसरी गंदगी)जमुई . नहाय खाय के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ प्रारंभ होने के पश्चात भी नगर परिषद क्षेत्र के सभी घाटों पर जगह-जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. सही तरीके से घाट की सफाई नहीं होने के कारण छठ व्रतियों को नदी में स्नान करने में काफी परेशानी हो रही है.सबसे बदतर स्थिति तो कल्याणपुर के समीप किऊल नदी के किनारे स्थित हनुमान घाट की है. कमोवेश यही हालत त्रिपुरारी घाट,नीमा घाट,खैरमा घाट आदि की है. यहां अभी भी छठ घाट के आसपास और नदी में कचरा का अंबार लगा हुआ है. लोगों की माने तो ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं होने के कारण छठ पर्व में हमलोगों को पानी में खड़े होने और अर्घ्य देने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना होगा. छठ घाट तक जाने वाले मार्ग की भी प्रशासन द्वारा साफ सफाई नहीं करायी गयी है. लोगों की माने तो नदी में पर्याप्त पानी भी नहीं है. जिसके कारण छठ के मौके पर हमलोगों को काफी परेशानियों से रूबरू होना पड़ेगा. हमलोगों ने कई बार कई बार जिला प्रशासन से छठ घाट की सफाई कराने की मांग की है. लेकिन किसी ने अभी तक हमारी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है. ऐसा प्रतीत होता हैं कि हम सबों को स्वयं छठ घाट की सफाई स्वयं करनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन