मां लक्ष्मी व मां काली की प्रतिमा को दिया जा रहा हैअंतिम रूप

मां लक्ष्मी व मां काली की प्रतिमा को दिया जा रहा हैअंतिम रूप फोटो : 10(मां लक्ष्मी की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार)10 ए(मां काली की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार)जमुई . शहर के महाराजगंज में दीपावली के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा को कलाकारों द्वारा अंतिम रूप दिया […]
मां लक्ष्मी व मां काली की प्रतिमा को दिया जा रहा हैअंतिम रूप फोटो : 10(मां लक्ष्मी की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार)10 ए(मां काली की प्रतिमा को अंतिम रूप देते कलाकार)जमुई . शहर के महाराजगंज में दीपावली के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा को कलाकारों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बाबत जानकारी देते हुए सुरेश पांडेय उर्फ लाल बाबा ने बताया कि बुधवार को संध्या 6 बजे से पूजा अर्चना के पश्चात मां लक्ष्मी का पट लोगों के सार्वजनिक दर्शन हेतु खोल दिया जायेगा. मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त संध्या 6 बजे से लेकर अर्धरात्रि तक है. उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा नियम व विधि विधान पूर्वक करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है. सुरेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को संध्या में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. वहीं दूसरी ओर महाराजगंज काली मंदिर के प्रांगण में कलाकारों द्वारा मां काली के प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है. काली पूजा समिति महाराजगंज के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने बताया कि बुधवार को रात्रि 12 बजे सिंह नक्षत्र में पूजा अर्चना के पश्चात मां काली का पट लोगों के सार्वजनिक दर्शन हेतु खोल दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है. मंदिर परिसर के आसपास के क्षेत्र को भी रंग-बिरंगे झालरों से सजाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. मां काली की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार 13 नवंबर को किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










