समर्थकों ने उड़ाये अबीर-गुलाल

समर्थकों ने उड़ाये अबीर-गुलाल लखीसराय. रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2015 का मतगणना में जीत की जानकारी मिलते ही भाजपा व राजद समर्थकों की भीड़ बाजार समिति में उमड़ पड़ी. भीड़ में अबीर गुलाल के साथ लोग पटाखे छोड़ रहे थे. वही जीत की जानकारी मिलते लोग घर से दबे पांव नहुंच कर एक लखीसराय […]
समर्थकों ने उड़ाये अबीर-गुलाल लखीसराय. रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2015 का मतगणना में जीत की जानकारी मिलते ही भाजपा व राजद समर्थकों की भीड़ बाजार समिति में उमड़ पड़ी. भीड़ में अबीर गुलाल के साथ लोग पटाखे छोड़ रहे थे. वही जीत की जानकारी मिलते लोग घर से दबे पांव नहुंच कर एक लखीसराय विधान सभा के भाजपा समर्थक विजय सिन्हा एवं राजद के समर्थक प्रहलाद यादव की जयकारा लगा रहे थे. जिस कारण कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल भी बना लेकिन पुलिस ने तत्तपरता से उसे शांत कर सभी को खड़ा किया वही रह-रह कर समर्थक नारा लगाते हुए प्रत्याशी को बाहर बुलाने को कहने लगते. जीत को लेकर भाजपा विद्यायक विजय कुमार सिन्हा ने पहले दुर्गा स्थान, उसके बाद बड़हिया महारानी स्थान पहुंच कर मां का दर्शन करने की बात कही. वही जीत को लेकर भाजपा के नेता मुकुल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, पंकज सेठ, छेदी प्रसाद गुप्ता, लालो जी, वही महागठबंधन की सरकार बनने एवं प्रह्लाद यादव राजद के विधायक की जीत पर योगेंद्र कुमार ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










