शराब के अवैध नर्मिाण से राह चलना मुश्किल

Updated at :07 Nov 2015 7:31 PM
विज्ञापन
शराब के अवैध नर्मिाण से राह चलना मुश्किल

शराब के अवैध निर्माण से राह चलना मुश्किल खैरा : थाना क्षेत्र के विशनपुर ताराटांड के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव में हो रहे बड़े पैमाने पर महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इन शराब के अड्डों पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा […]

विज्ञापन

शराब के अवैध निर्माण से राह चलना मुश्किल खैरा : थाना क्षेत्र के विशनपुर ताराटांड के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव में हो रहे बड़े पैमाने पर महुआ शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इन शराब के अड्डों पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहने से गांव तथा अलग-बगल के छात्र-छात्राओं को उस रास्ते से विद्यालय जाने-आने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से भी शिकायत की जा चुकी है.बावजूद किसी प्रकार का पहल नहीं किये जाने से ग्रामीणों में भारी असंतोष है. इसी प्रकार विशनपुर तारांटांड में महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री परवान पर है. जिसके चलते सभ्य लोगों का जीना हराम हो रहा है.गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब अवैध शराब के निर्माण पर रोक लगाने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन