फरार लड़की जमुई से बरामद

Updated at :06 Nov 2015 6:48 PM
विज्ञापन
फरार लड़की जमुई से बरामद

फरार लड़की जमुई से बरामद बरहट . थाना क्षेत्र के पांडो पंचायत के बहिरा गांव से फरार लड़की को पुलिस ने जमुई स्थित कचहरी चौक से शुक्रवार को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार विगत 30 अक्तूबर को लड़की के पिता तारकेश्वर रावत ने बरहट थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के राजू सिंह […]

विज्ञापन

फरार लड़की जमुई से बरामद बरहट . थाना क्षेत्र के पांडो पंचायत के बहिरा गांव से फरार लड़की को पुलिस ने जमुई स्थित कचहरी चौक से शुक्रवार को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार विगत 30 अक्तूबर को लड़की के पिता तारकेश्वर रावत ने बरहट थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के राजू सिंह पिता विश्वनाथ सिंह के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी लड़की को बहला फुसला कर शादी की नियत से भगा ले गया. जानकारी के अनुसार लड़की का नाम रीता कुमारी उम्र लगभग 16 वर्ष साकिन बहिरा पांडों है. विश्वनाथ का लड़के राजू सिंह फरार चल रहा है और अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है. इस बाबत थाना के अवर निरीक्षक रामप्रताप पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लड़की का मेडिकल जांच कराया गया है और पुलिस राजू सिंह की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन