जान मारने की धमकी को लेकर दिया एसपी को आवेदन

जान मारने की धमकी को लेकर दिया एसपी को आवेदन जमुई . लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी रमेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के बृजनंदन सिंह और तीन अन्य लोगों द्वारा रास्ते में रोक कर गाली-गलौज करने और बंदूक सटा कर एक लाख रूपया खर्चा मांगने का आरोप लगाया है. […]
जान मारने की धमकी को लेकर दिया एसपी को आवेदन जमुई . लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी रमेश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के बृजनंदन सिंह और तीन अन्य लोगों द्वारा रास्ते में रोक कर गाली-गलौज करने और बंदूक सटा कर एक लाख रूपया खर्चा मांगने का आरोप लगाया है. साथ ही तीन दिन के अंदर राशि नहीं देने पर जान से मारने का धमकी भी दिया. एसपी को दिये आवेदन में रमेश सिंह ने बताया कि बृजनंदन सिंह के खिलाफ एक मामला जमुई कोर्ट में पूर्व से चल रहा है. अपने आवेदन में आवेदक ने बताया बृजनंदन सिंह द्वारा मुझे चोरी व डकैती के मुकदमा में फंसा देने की भी बात कहा गया है. आवेदक ने एसपी से इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










