महिला की गोली मार हत्या

Updated at :06 Nov 2015 6:48 PM
विज्ञापन
महिला की गोली मार हत्या

महिला की गोली मार हत्या फोटो 5(शव के पास विलाप करते परिजन)लक्ष्मीपुर (जमुई). बीते रात्रि को थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में आये अज्ञात अपराधियों ने एक पचपन वर्षीय महिला की गोली मार कर हत्या कर दिया. मृतका की पति किष्टो यादव ने बताया कि मध्य रात्रि को अचानक दरवाजा पीटते हुए […]

विज्ञापन

महिला की गोली मार हत्या फोटो 5(शव के पास विलाप करते परिजन)लक्ष्मीपुर (जमुई). बीते रात्रि को थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में आये अज्ञात अपराधियों ने एक पचपन वर्षीय महिला की गोली मार कर हत्या कर दिया. मृतका की पति किष्टो यादव ने बताया कि मध्य रात्रि को अचानक दरवाजा पीटते हुए कुछ लोगों ने पुलिस होने की बात कर घर खोलने को लेकर आवाज लगाया था. जिस पर हमलोग घर का दरवाजा खोला. तभी पांच-छ: लोग जबरन घर में प्रवेश कर गया.घर में घुसते ही लोग मेरी पत्नी चम्पा देवी को कब्जा में लेते हुए उससे घर में रखा पैसा आदि अबिलंब देने को कहा. जिस पर मेरी पत्नी द्वारा आनाकानी करने पर वे लोग गोली चला दिया.जो मेरी पत्नी के गर्दन और पीठ में लगा और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.इसके उपरांत भागते हुए अपराधियों ने कहा कि हो-हल्ला करोगे तो अन्य लोगों भी जान से मारे जाओगे.घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पहुंची पुलिस घटनास्थल से लाश को लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.घटना के बाबत थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने बताया कि पुलिस घटना स्थल से दो गोली का खोखा बरामद किया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति के साथ घर पर थी.जबकि उसका तीन पुत्र बाहर रह कर रोजगार आदि करता है. समाचार भेजने तक हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी पता नहीं चल सका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन