धूम्रपान निषेध स्थल बना है मतगणना कक्ष

Updated at :05 Nov 2015 7:49 PM
विज्ञापन
धूम्रपान निषेध स्थल बना है मतगणना कक्ष

धूम्रपान निषेध स्थल बना है मतगणना कक्ष बांका. मतगणना स्थल को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में जिला निर्वाची पदाधिकारी के पत्रांक 2401 दिनांक 28 अक्तूबर के अनुसार मतगणना केंद्र को पूरी तरह से धूम्रपान क्षेत्र घोषित करने को लेकर पत्र जारी किया गया है. अगर किसी कर्मी, मतगणना अभिकर्ता […]

विज्ञापन

धूम्रपान निषेध स्थल बना है मतगणना कक्ष बांका. मतगणना स्थल को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. इस संबंध में जिला निर्वाची पदाधिकारी के पत्रांक 2401 दिनांक 28 अक्तूबर के अनुसार मतगणना केंद्र को पूरी तरह से धूम्रपान क्षेत्र घोषित करने को लेकर पत्र जारी किया गया है. अगर किसी कर्मी, मतगणना अभिकर्ता या अन्य किसी द्वारा मतगणना केंद्र में धूम्रपान करते हुए पाया, तो उसे तत्काल मतगणना कक्ष से बाहर कर दिया जायेगा. कंट्रोल रूम की व्यवस्थावज्रगृह पर कंट्रोल रुम की स्थापना की गयी है. प्रभारी पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग द्वारा कंट्रोल रुम की व्यवस्था की गयी है. विद्युतीकरण एवं अन्य सामाग्रियों की व्यवस्था: वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र पर विद्यतीकरण (जेनरेटर द्वारा) ध्वनि विस्तारक यंत्र, टेबुल, कुर्सी, पंडाल, ट्रंक इत्यादि की व्यवस्था उप निर्वाचन पदाधिकारी बांका द्वारा किया जायेगा. विद्युतीकरण कार्य हेतु जेनरेटर मिस्त्री एक कैम्प लगा कर रहेंगे. उप निर्वाचन पदाधिकारी बांका नोडल पदाधिकारी, वज्रगृह कोषांग सह वरीय कोषागार पदाधिकारी बांका के पास निर्गत करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. नोडल स्थापित कर इन सभी कार्याें को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे. कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बांका निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था: वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र परिसर में कर्मिकों एवं पुलिस बलों के लिए पीने का पानी एवं शौचालय की सुविधा भी प्रदान किया जाना है. उक्त कार्य के लिए कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बांका उत्तरदायी होंगे तथा वे पूर्व से ही इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर लेंगे ताकि कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो. स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था: वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र पर कर्मियों एवं पुलिस बलों के स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर सिविल सर्जन बांका को निर्देश दिया जाता है. कि वज्रगृह केंद्र पर चिकित्सकों की टीम गठित कर कैम्प लगा कर दवा के साथ प्रतिनियुक्त करेंगे. तथा सुनिश्चित करेंगे कि वह टीम वहां ससमय कार्यरत रहे. एम्बुलेंस इत्यादि की उचित व्यवस्था करेंगे. साफ- सफाई की व्यवस्था: कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बांका समय से पूर्व मतगणना केंद्र परिसर की साफ- सफाई करायेंगे. साथ ही पर्याप्त संख्या में मजदूर एवं एक कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति मतगणना तिथि को करेंगे. ताकि सभी कार्य ससमय कराया जा सके. अग्निशमन दस्ते की व्यवस्था: वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र पर अग्निशमन दस्ते की व्यवस्था जिला अग्निशमन पदाधिकारी बांका द्वारा किया जायेगा. अग्निशमन पदाधिकारी सभी आवश्यक उपस्कर के साथ वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र पर उपस्थित रहेंगे ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निबटा जा सके. पदाधिकारियों, कर्मियों एवं निर्वाचन अभिकर्ता हेतु पास की व्यवस्थाकार्मिक कोषांग बांका द्वारा गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं माइक्रो प्रेक्षक के लिए पास निर्गत करेंगे. गणना अभिकर्ता का पास निर्वाची पदाधिकारी निर्गत करेंगे. इसके अतिरिक्त अन्य कर्मियों के लिए पास निर्गत करने की व्यवस्था उप निर्वाचन पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी बांका, वज्रगृह कोषांग बांका द्वारा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन