दीपावली के मौके पर मिठाई का एक करोड़ का होगा कारोबार

Updated at :05 Nov 2015 7:33 PM
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर मिठाई का एक करोड़ का होगा कारोबार

दीपावली के माैके पर मिठाई का एक करोड़ का होगा कारोबार फोटो संख्या: 07चित्र परिचय – लखीसराय में गोकुल स्वीटस भंडार फोटो संख्या :08 चित्र परिचय- गोकुल स्वीटस भंडार के प्रोपराइटर रमेश कुमारफोटो संख्या: 09चित्र परिचय- सूर्यगढ़ा स्थित गोकुल स्वीटस फोटो संख्या:10चित्र परिचय-जानकारी देते सूर्यगढ़ा गोकुल के प्रोपराइटर निमाही लाल प्रतिनिधि, लखीसरायबाजार में मिठाई के […]

विज्ञापन

दीपावली के माैके पर मिठाई का एक करोड़ का होगा कारोबार फोटो संख्या: 07चित्र परिचय – लखीसराय में गोकुल स्वीटस भंडार फोटो संख्या :08 चित्र परिचय- गोकुल स्वीटस भंडार के प्रोपराइटर रमेश कुमारफोटो संख्या: 09चित्र परिचय- सूर्यगढ़ा स्थित गोकुल स्वीटस फोटो संख्या:10चित्र परिचय-जानकारी देते सूर्यगढ़ा गोकुल के प्रोपराइटर निमाही लाल प्रतिनिधि, लखीसरायबाजार में मिठाई के दुकानों में दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है. शहर के एक-एक मिठाई दुकान से दो से तीन क्विंटल लड्डू की बिक्री होती है. इसके अलावे काजू बर्फी, रसगुल्ला, रस कदम, पेड़ा, कलाकंद, छेना पाइस व रस मलाई आदि की खूब बिक्री होती है. शहर में लगभग तीन दर्जन छोटी बड़ी दुकानें हैं. दीपावली में हर तबके के लोग इन दुकानों से मिठाई की खरीदारी करते हैं. इस तरह दीपावली में जिले में एक करोड़ से अधिक का मिठाई का कारोबार होने की संभावना है. दीपावली पर्व को लेकर शहर के प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों में मिठाई निर्माण में लग गये हैं. शहर के गोकुल मिष्टान भंडार के प्रोपराइटर रमेश कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व में सबसे अधिक मिठाई लड्डू की बिक्री होती है. वैसे हर मिठाई काजू की बर्फी, रसगुल्ला, कला कंद, रस कदम आदि भी रखते हैं. इसकी खरीदारी बड़े-बड़े लोग करते हैं, किन्तु लड्डू बड़े से छोटे लोग अधिक खरीदते हैं. जिस कारण लड्डू का निर्माण अधिक होता है. उन्होंने बताया कि बाहरी कारीगर से नहीं लोकल कारीगर से ही निर्माण करते हैं. मिठाई दीपावली पर्व से दो दिन पूर्व बड़े पैमाने पर निर्माण किया जाता है. इधर सूर्यगढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार दीपावली के मौके पर लगभग दस लाख रुपये की मिठाई कारोबार होने का अनुमान है. जिसको लेकर स्थानीय मिठाई बनाने का कारोबार जोरों पर है. वहीं मिठाई दुकानदारों द्वारा इस अवसर पर विशेष कारीगरों द्वारा मिठाई बनाने का कार्य लिया जा रहा है. इस मौके पर घर और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की पूजा करने का रिवाज है. जिसमें भोग लगाने के लिए मिठाई की खरीदारी की जाती है. दुकानदारों द्वारा कई प्रकार की मिठाई बिक्री के लिए तैयार की जा रही है. हर प्रकार के मिठाई अलग-अलग दामों पर बिक्री के लिए बनाया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में खिलौना के रूप में मिठाई की बिक्री को लेकर खिलौना मिठाई तैयार की जा रही है. जिसे सूर्यगढ़ा बाजार से ग्रामीण क्षेत्र पीरी बाजार, मेदनीचौकी, कजरा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में ले जाया जाता है. थोक में इस प्रकार के मिठाई की कीमत 55 रुपये प्रति किलो है. जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में 60 से 65 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है. बाला जी स्वीट्स प्रतिष्ठान के संचालक मदन प्रसाद साहा एवं गोकुल विहार स्वीट्स के संचालक निमाही लाल आदि ने बताया कि इस पर्व में मुख्य रूप से लड्डू मिठाई की बिक्री होती है. अन्य मिठाई की भी बिक्री जोरों पर होती है. जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि बाजार में मिठाई की आपूर्ति को लेकर पूर्व से कार्यरत कारीगर के अलावे बाहर से भी कारीगर को मंगाया जाता है. पर्व के मौके पर मिठाई प्रतिष्ठान में विशेष व्यवस्था कर ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.मिठाई दाम प्रति किलोकलाकंद 300 रुपयेकाजू रौल 600 रुपयेकाजू बर्फी 500 रुपयेबेसन लड्डू 150 रुपयेखोवा बर्फी 300 रुपये क्रीम मिठाई 240 रुपयेखीर कदम 300 रुपयेरस कदम 300 रुपयेशुद्ध घी का मिल्क केक 350 रुपयेशुद्ध घी का गोंद लड्डू 300 रुपयेशुद्ध घी पन्नी 300 रुपयेस्थानीय चैम्बरआफ कामर्स, समाज सेवियों व बुद्धजीवियों के अनुरोध पर दिनांक सात नवंबर को सूर्यगढ़ा धर्मशाला में नि:शुल्क हड्डी जोड़ व दांत मयूड़ों,मुंह संबंधी रोगों का मुफ्त जांच चिकित्सा संबंधी परामर्श हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डाॅ आलोक कुमार व दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ ब्रजेन्दु द्वारा किया जायेगा. इसमें अन्य विशेषज्ञ भी टीम में शिरकत करेंगे. इस शिविर में भाग गलेकर अधिकाधिक लोगों को लाभ उठाने की अपील स्थानीय चैम्बर आफ कामर्स तथा समाज सेवियों और बुद्धजीवियों ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन