सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत लखीसराय. बुधवार की देर शाम बड़हिया के श्रीकृष्ण चौक पर सड़क दुर्घटना में एक 30 वर्षीय युवक पुकार मल्लिक की मौत हो गयी. जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने समझा बुझा कर जाम नहीं होने दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत लखीसराय. बुधवार की देर शाम बड़हिया के श्रीकृष्ण चौक पर सड़क दुर्घटना में एक 30 वर्षीय युवक पुकार मल्लिक की मौत हो गयी. जिसको लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने समझा बुझा कर जाम नहीं होने दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुकार मल्लिक मजदूरी कर लगभग 10 बजे रात में अपने घर लौट रहा था. जब वह श्री कृष्ण चौक के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने ठोकर मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. प्रशासन ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दाह संस्कार के लिए तीन हजार व पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये मृतक के परिजनों को दी. घटना को लेकर बडहिया थाना में मृतक के पुत्र संजीव कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










