धनतेरस में डेढ़ बजे दिन के बाद उत्तम खरीदारी के योग

Updated at :05 Nov 2015 6:45 PM
विज्ञापन
धनतेरस में डेढ़ बजे दिन के बाद उत्तम खरीदारी के योग

धनतेरस में डेढ़ बजे दिन के बाद उत्तम खरीदारी के योग राहु काल के समय नहीं करें खरीदारीलखीसराय. हिंदू धर्म में धनतेरस सुख समृद्धि, यश व वैभव का पर्व माना जाता है. इस दिन धन के देवता कुबेर व आयुर्वेद के देव धनवंतरी की पूजा का विशेष महत्व है. इस साल धनतेरस नौ नवंबर सोमवार […]

विज्ञापन

धनतेरस में डेढ़ बजे दिन के बाद उत्तम खरीदारी के योग राहु काल के समय नहीं करें खरीदारीलखीसराय. हिंदू धर्म में धनतेरस सुख समृद्धि, यश व वैभव का पर्व माना जाता है. इस दिन धन के देवता कुबेर व आयुर्वेद के देव धनवंतरी की पूजा का विशेष महत्व है. इस साल धनतेरस नौ नवंबर सोमवार को है. इस दिन धातु खरीदने से घर में धन की वृद्धि होती है. इस संबंध में ज्योतिषाचार्य उमाशंकर व्यास जी ने बताया कि धनतेरस के दिन भगवान कुबेर व धनवंतरी की पूजा की जाती है. इस दिन पीली धातु की खरीदारी का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि सोना, पीतल आदि पीली धातु खरीदने से दो गुणा धन की वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि राहु काल के समय किसी चीज की खरीदारी नहीं करें. यह सोमवार के डेढ़ बजे दिन तक है. इसके बाद से रात्रि के 9:30 तक खरीदारी के उत्तम योग हैं. व्यास जी के अनुसार धनतेरस में ब्राह्मण को अन्न, मुद्रा व धातु दान करने से विशेष फल मिलता है. लक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में करना शुभलखीसराय. दीपावली में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. लक्ष्मी पूजन स्थिर लग्न में करना शुभ माना जाता है. इस बार 11 नवंबर बुधवार को लक्ष्मी पूजा का मुहुर्त स्थिर लग्न वृष में संध्या 5:26 बजे से 7:23 बजे तक, सिंह लग्न में रात्रि 11:55 बजे से रात्र 2:08 बजे तक, वृश्चिक लग्न में प्रात: 6:41 बजे से 8:58 तक, कुंभ लग्न में दोपहर 12:49 बजे से 2:20 बजे तक आता है. द्वि स्वभाव लग्न में मिथुन लग्न रात्रि 7:23 से 9:27 बजे तक, कन्या लग्न रात्रि 2:08 बजे से 4:21 बजे तक, धनु लग्न प्रात: 8:58 बजे से 11:03 बजे तक, मीन लग्न दोपहर 2:20 से 3:48 बजे तक है. धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन का मुहर्त प्रदोष काल वृष लग्न में संध्या 5:34 बजे से 7:31 बजे तक होगा. इसी दौरान लोगों को खरीदारी करना भी शुभ होगा. साथ ही दोपहर 12:57 के बाद 2:28 बजे के बीच भी खरीदारी का शुभ मुहूर्त है. स्थापना दिवस सात नवंबर को लखीसराय. भारत स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस सात नवंबर को स्थानीय केआरके आर्दश उच्च विद्यालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया जायेगा. जिला संगठन आयुक्त एमए रजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्थापना दिवस कार्यकम का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकरी सह भारत स्काउट व गाइड के अध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा. प्याज, दाल के बाद सरसों तेल की कीमत में उछालआटा भी महंगा, रोटी दाल पर भी आफतमहंगाई के कारण रसोई में लगी आग, गृहणियों की भी बढ़ी चिंताप्रतिनिधि, लखीसरायमहंगाई का मुंह सुरसा की तरह फैलता ही जा रहा है. प्याज, अरहर दाल व सरसों तेल के बाद अब आटा की कीमत में भी उछाल आने लगी है. पिछले तीन दिनों में आटा की कीमत में दो से तीन रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है. किराना व्यवसायी सुनील कुमार ने बताया कि ठंड में आटा की मांग बढ़ जाती है. इससे उत्पादन कम व मांग अधिक होने से भाव चढ़ना स्वाभाविक है. आटा बाजार में पहले खुदरा में 21 से 22 रुपये प्रति किलो मिल रहा था जो दो दिनों के अंदर बढ़ कर 23 से 24 रुपये प्रति किलो हो गया है.गृहणियों की बढ़ी चिंतादीपावली, काली पूजा व महापर्व छठ में महंगाई ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है. पर्व के मौके पर खुशियां में महंगाई आड़े आ रही है. ज्योति गुप्ता, साधना वर्मा, सुषमा देवी, अमिता आदि के मुताबिक कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से घर का बजट नियंत्रित करना मुशकिल हो रहा है. उत्पादन घटा, मांग बढ़ी किराना दुकानदार अमित, पवन, गोविंद, प्रमोद साव आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण इस बार रबी फसल को काफी क्षति हुई है. इसी कारण जमाखोरों को भी मौका मिल गया. उन्होंने अधिक मुनाफा के लिए उम्मीद से अधिक भाव बढ़ा दिये. इसी कारण अरहर दाल का भाव दोगुना व सरसों तेल का डेढ़ गुणा बढ़ गया है. लोगों की रसोई में आग लग गयी किराना व्यवसायियों के मुताबिक महंगाई की वजह से त्योहारों के मौसम में भी कारोबार में उत्साहजनक वृद्धि नहीं हुई. ऐसा नहीं लगता कि त्योहार का मौसम है.अरहर दाल की कीमतों में नहीं आयी गिरावट पिछले एक माह से बाजारों में अरहर दाल 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. जमाखोरों के खिलाफ अभियान चला कर छापेमारी नहीं होने से बाजारों में दाल की कीमत कम नहीं हो रही है. सरकार द्वारा मूल्य नियंत्रण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाये जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों के मुताबिक अन्य शहरों में मूल्य निर्धारण को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई लेकिन लखीसराय में इस बाबत ठोस कदम नहीं उठाया गया है. वहीं सरसों तेल भी 125 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.खाद्यान्न कीमतअरहर दाल 180 रुपये प्रति किलो चना दाल 72 रुपये प्रति किलोमसूर दाल 90 रुपये प्रति किलोउड़द दाल 140 रुपये प्रति किलो मूंग दाल 140 रुपये प्रति किलो सरसों तेल 125 से 130 रुपये प्रति किलोआटा 23 से 24 रुपये प्रति किलोआनंद मोहन को मिला पीएचसी में भंडार पाल का प्रभारमेदनीचौकी. पीएचसी सूर्यगढ़ा में बीएचडब्लू आनंद मोहन सिंह को प्रभात सिंह के द्वारा भंडारपाल व जख्म प्रतिवेदन का प्रभार सौंपा गया. प्रभात सिंह ने पुन: अपने पद फर्मासिस्ट पद का कार्य भार संभाल लिया है. इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सत्येंद्र प्रसाद ने दी.खेतों में नमी की कमी के कारण किसान परेशानमेदनीचौकी. मेदनी चौकी क्षेत्र के मैनका टाल, अलीनगर पंचायत के खर्रा कसोय बहियार के खेतों में नमी की कमी के कारण किसान रबी फसल की बुआई को लेकर काफी परेशान हैं. ताजपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा कुमारी, वंशीपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विजय वर्मा, खावा राजपुर मुखिया सुनीला देवी, अलीनगर पंचायत मुखिया नेपाली सहनी, पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार यादव, राजद पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य अरविन्द यादव, मसूदन यादव, सुखन सहनी ने कहा कि पहली बार पटवन करके दलहन व तेलहन फसल की खेती की जा रही है. मटर, मसूर, चना, सरसों व तीसी बोने के पूर्व महंगा पटवन किया गया. खेतों में नमी नहीं है. गेहूं बोने का समय बचा हुआ है. पटवन करके ही गेहूं की खेती संभव है.बिलिंग प्रिंटर को तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्जमेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर में फेकन चौधरी के आवास में लगे विद्युत मीटर के मान पठन करने के क्रम में ग्रामीण अर्जुन सिंह के द्वारा रुलर रेवन्यू फ्रेंचाइजी अभिमन्यु कुमार के प्रतिनिधि राजकमल के मोबाइल व बिलिंग प्रिंटर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उक्त मोबाइल व बिलिंग प्रिंटर में विद्युत राजस्व संधारण व विद्युत विपत्र से संबंधित डाटा अंकित था. इस प्रकार उनके द्वारा विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी. इस संबंध में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सूर्यगढ़ा के सहायक अभियंता दिलीप कुमार द्वारा आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन