गोल्ड मेडल मिलने से उत्साहित हैं गद्धिौरवासी

Updated at :05 Nov 2015 6:45 PM
विज्ञापन
गोल्ड मेडल मिलने से उत्साहित हैं गद्धिौरवासी

गोल्ड मेडल मिलने से उत्साहित हैं गिद्धौरवासी फोटो : 2. गिद्धौर निवासी चिकित्सक डाॅ निलेंदु दत्त मिश्र को सम्मानित करते यूपी के राज्यपाल राम नाइक.प्रतिनिधि, गिद्घौर गिद्धौर निवासी प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डाॅ निलेंदु दत्त मिश्र को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक के हाथों सम्मानित किये जाने से उनके गृह क्षेत्र के लोगों में हर्ष […]

विज्ञापन

गोल्ड मेडल मिलने से उत्साहित हैं गिद्धौरवासी फोटो : 2. गिद्धौर निवासी चिकित्सक डाॅ निलेंदु दत्त मिश्र को सम्मानित करते यूपी के राज्यपाल राम नाइक.प्रतिनिधि, गिद्घौर गिद्धौर निवासी प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डाॅ निलेंदु दत्त मिश्र को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक के हाथों सम्मानित किये जाने से उनके गृह क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है. जानकारी के अनुसार नेत्र चिकित्सक डाॅ मिश्र वर्तमान में झारखंड प्रदेश में कार्यरत हैं, जिन्हें हाल ही नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में समाज में बेहतर कार्य करने के लिये लखनऊ के विंग जार्ज मेडिकल कॉलेज यूनिर्वसिटी ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी सर्विस इन एसोसिएशन ऑफ ऑफथेलमोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया सम्मेलन 2015 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नायक के द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया. तीन दिवसीय सम्मेलन लखनऊ के विंग जार्ज मेडिकल कॉलेज यूनिर्वसिटी ग्राउंड में 31 अक्टूबर को आयोजित किया गया था. हर्ष व्यक्त करते हुए डाॅ मिश्र बताते हैं कि वर्ष 2014 दिसंबर में झारखंड प्रदेश के देवघर स्थित बैद्यनाथ शंकर नेत्रालय में कन्टयूनिंग मेडिकल एजुकेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के कई नाम चीन शहरों से चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रहे 170 चिकित्सकों ने भाग लिया था. कार्यशाला में ग्रामीण इलाकों में गंभीर रोगों से ग्रसित नेत्र मरीजो का सर्वे किया गया था. साथ ही बताया कि उक्त कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्यकलाप को देखते हुए मेडिकल संघ के अनुशंसा पर माननीय राज्यपाल द्वारा यह सम्मान दिया गया है. गिद्घौर निवासी नेत्र चिकित्सक डा. नीलेंदु दत्त मिश्रा के बड़ी उपलब्धि पर गृह प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन