चुनमारायडीह गांव,विकास की रोशनी से कोसों दूर

चुनमारायडीह गांव,विकास की रोशनी से कोसों दूर चंद्रमंडीह . घुटवे पंचायत के चुनमारायडीह गांव एक ऐसा गांव है.जहां आजादी के बाद से अबतक सरकारी काम नहीं होने से यहां के लोग काफी मर्माहत है़ विकास की रोशनी इस गांव कब आयेगी यह सपना संयोए लोग आज भी बाट जोह रहे है़ बताते चलें कि इस […]
चुनमारायडीह गांव,विकास की रोशनी से कोसों दूर चंद्रमंडीह . घुटवे पंचायत के चुनमारायडीह गांव एक ऐसा गांव है.जहां आजादी के बाद से अबतक सरकारी काम नहीं होने से यहां के लोग काफी मर्माहत है़ विकास की रोशनी इस गांव कब आयेगी यह सपना संयोए लोग आज भी बाट जोह रहे है़ बताते चलें कि इस गांव में तीन समुदाय के लगभग डेढ़ सौ के करीब घर है ़ जिसमें यादव,कुम्हार पंडित, और साह जाती के लोग रहते है़ ग्रामीण बाल्मिकी यादव, मोहन यादव, वार्ड सदस्य किशुन यादव, राजेश यादव, अशोक यादव, सुमन पंडित, पीन्टु कुमार , भुनेश्वर साह, दयालशरण साह, बलराम साह आदि बताते हैं कि ग्राम स्वराज की सपना यहां के लोग कभी देखा ही नहीं है़ प्रखंड या पंचायत से कोई भी काम नहीं होने के कारण सिंचाई पेयजल स्वास्थ्य आदि की गंभीर समस्या है़ यहां के लोग भगवान भरोसे किसी तरह जीवित रह कर अपना परवरिश करने में जुटे है़ गांव में अतिमहांत्वांकाक्षी मनरेगा योजना के द्वारा भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ है़ यहां पर एक भी सरकारी चापाकल नहीं हैं और ना ही कोई सिंचाई का साधऩ साधनहीन व्यक्ति कच्चे कुआं खोदकर प्यास बुझाने का काम करते है़ जब कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रसित हो जाते है तो कई नदियों को पार कर अस्पताल ईलाज हेतू जाना पड़ता है़ सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहे यहां के वाशिंदे इंद्र देवता के भरोसे खेती-बारी करते आ रहे है. लगातार चार वर्षों से सुखाड़ होने के कारण इस गांव में रहने वाले लोगों की स्थिती काफी दयनीय हो गई है़ प्रखंड के पदाधिकारी या कर्मचारी इस गांव का नाम भले नक्से पर देखे होगें मगर कोई भी पदाधिकारी इस गांव में रहने वाले लोगों को सुघि लेने आज तक नहीं पहुंचे है. इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन बताते हैं कि मेरा पदस्थापन हाल के दिनों में हुआ है. उक्त गांव में सरकारी कार्य आदि के बाबत जांच पड़ताल किया जायेगा.इसके उपरांत प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजना का लाभ इस गांव वालों को दिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










