राशन कार्ड के लिये आपूर्ति कार्यालय में लगायी गुहार

Updated at :04 Nov 2015 6:57 PM
विज्ञापन
राशन कार्ड के लिये  आपूर्ति कार्यालय में लगायी गुहार

राशन कार्ड के लिये आपूर्ति कार्यालय में लगायी गुहारप्रतिनिधि, मेदनीचौकीपीरी बाजार थाना क्षेत्र के धोसैठ पंचायत के उपभोक्ता मुकेश कुमार ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरण किये गये राशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की. आवेदक ने अपने आवेदन में कूपन नहीं मिलने की शिकायत की […]

विज्ञापन

राशन कार्ड के लिये आपूर्ति कार्यालय में लगायी गुहारप्रतिनिधि, मेदनीचौकीपीरी बाजार थाना क्षेत्र के धोसैठ पंचायत के उपभोक्ता मुकेश कुमार ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरण किये गये राशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की. आवेदक ने अपने आवेदन में कूपन नहीं मिलने की शिकायत की है. पंचायत द्वारा गलत लोगों को उनके जगह राशन कार्ड व कूपन दिये गये हैं. आवेदक की मां शांति देवी, भाभी सुरूचि देवी व सीमा देवी के नाम वितरण सूची में अंकित है जबकि उक्त तीनों कूपन का लाभ अन्य लोग उठा रहे हैं. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि गलत तरीके से वितरित किये गये कूपन को जब्त कर सही व्यक्ति को कूपन उपलब्ध करा दिया जायेगा. जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी. मां काली पूजा की तैयारी में जुटे लोगफोटो:12चित्र परिचय-कजरा में लगाया गया झूला प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा/कजराप्रखंड क्षेत्र में मां काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. बड़ी दुर्गा स्थान पटेलपुर सूर्यगढ़ा में मां काली की प्रतिमा निर्माण जारी है. इसके अलावे रामपुर में भी श्री गोविन्द दुर्गा काली पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल में मां काली की प्रतिमा निर्माण किया जा रहा है. पीरी बाजार थाना चौक पर भी प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर भव्य मेला के आयोजन की तैयारी की गयी है. समीप के शाम्हो प्रखंड के टोटहा व सरलाही में प्रतिवर्ष काली पूजा के मौके पर भव्य मेले का आयोजन होता है. यहां तीन दिनों तक चलनेवाले काली पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है.कजरा प्रतिनिधि के अनुसार रेलवे स्टेशन स्थित श्रीश्री 108 आदर्श काली पूजा समिति के द्वारा काली पूजा की तैयारी की जा रही है. आगामी 11 नवंबर की रात्रि में जगत जननी लोगों की जुबानी आस्था की देवी मां काली कल्याणी की प्रतिमा का स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होती है. जिसके लिए मंदिर को सजाया जा रहा है. आदर्श काली पूजा समित के अध्यक्ष बंटी कुमार व सचिव राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 11 नवंबर को प्रतिमा के स्थापना के बाद 12 व 13 नवंबर को मेले का आयोजन किया जायेगा. जिसमें महिलाओं व बच्चों के लिए मीन बाजार, बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस, झूले आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे. बिहारशरीफ कन्हैयागंज के झूला मालिकों द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन