चाकू मारकर भाई ने की अपने ही सगे भाई की हत्या

Updated at :03 Nov 2015 8:49 PM
विज्ञापन
चाकू मारकर भाई ने की अपने ही सगे भाई की हत्या

चाकू मारकर भाई ने की अपने ही सगे भाई की हत्या लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के नया टोला पुरानी बाजार में मंगलवार की देर शाम पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में भाई ने अपने ही सगे भाई को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.गंभीर रूप से जख्मी नया टोला पुरानी बाजार निवासी स्वर्गीय […]

विज्ञापन

चाकू मारकर भाई ने की अपने ही सगे भाई की हत्या लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के नया टोला पुरानी बाजार में मंगलवार की देर शाम पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में भाई ने अपने ही सगे भाई को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.गंभीर रूप से जख्मी नया टोला पुरानी बाजार निवासी स्वर्गीय चुल्हाय चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई. घटना को लेकर मृतक के पुत्र अजीत कुमार के बयान पर एक महिला सहित चार लोग मृतक के भाई किशोर चौधरी एवं उसकी पत्नी कौशलया देवी पुत्र विकास चौधरी एवं विक्की चौधरी के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है .टाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कौश्लया देवी एवं विक्की चौधरी को हिरासत में ले लिया है .जानकारी के मुताबिक अशोक चौधरी एवं उसके भाई किशोर चौधरी के परिवार के बीच पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ.इसी क्रम में दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई और आरोपी पक्ष ने अशोक चौधरी के पेट में चाकू मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.अगलगी में 25 हजार की संपति जलकर राखचानन : प्रखंड के खुटकपार पंचायत अंतर्गत वंशीपुर स्टेशन के समीप सोमवार के रात उमेश राम के मिठाई दुकान में बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई.अगलगी में दुकान में रखे 25 हजार रूपये मूल्य के संपति जलकर बर्वाद हो गया.अवैध शराब के साथ दो गिरफतार सूर्यगढ़ा : माणिकपुर पुलिस ने सोमवार की शाम छापेमारी कर पच्चीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को खांडपर निवासी चमरू सहनी के पुत्र बालेश्वर सहनी एवं अरबिंद सहनी को गिरफतार कर लिया. इस बावत माणिपुर एसएचओ हरिशंकर कश्यप के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. युवक को पीटा सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के राहटपुर गांव में खेत जुताई के लिए डीजल लाने जा र हे ग्रामीण संजीव कुमार की कुछ हथियार बंद लोगों ने पिटाई कर दी. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में स्वर्गीय अनुप सिंह के पुत्र विजय सिंह एवं संजय सिंह तथा विजय सिंह के पुत्र विपुल कुमार एवं गुलशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन