एसपी के आश्वासन पर साढ़े पांच घंटे बाद टूटा जाम

Updated at :03 Nov 2015 7:13 PM
विज्ञापन
एसपी के आश्वासन पर साढ़े पांच घंटे बाद टूटा जाम

एसपी के आश्वासन पर साढ़े पांच घंटे बाद टूटा जाम दोषी विद्युतकर्मियों के खिलाफ कर्रवाई व पीड़ित परिजन को मुआवजा दिलाने का दिया भरोसासोनोपुलिस अधीक्षक जयंतकांत के जाम स्थल पर पहुंच कर हर संभव सहयोग करने की घोषणा के साथ ही दोपहर डेढ़ बजे से हुआ सड़क जाम साढ़े पांच घंटे के बाद 6 बजे […]

विज्ञापन

एसपी के आश्वासन पर साढ़े पांच घंटे बाद टूटा जाम दोषी विद्युतकर्मियों के खिलाफ कर्रवाई व पीड़ित परिजन को मुआवजा दिलाने का दिया भरोसासोनोपुलिस अधीक्षक जयंतकांत के जाम स्थल पर पहुंच कर हर संभव सहयोग करने की घोषणा के साथ ही दोपहर डेढ़ बजे से हुआ सड़क जाम साढ़े पांच घंटे के बाद 6 बजे संध्या को खत्म हुआ़ एसपी ने घटना स्थल पर जाकर मुआयना करते हुए मृतक दंपत्ति की मां व बच्चों से मिले़ उन्होंने बिजली विभाग से मुवावजा दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया़ मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष दीपक कुमार को परिजन से शिकायती आवेदन लेकर दोषी विद्युतकर्मियों के खिलाफ कर्रवाई करने का निर्देश दिया़ वहीं उपस्थित बीडीओ पंकज कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी सरकारी योजनाओ का लाभ मिलने योग्य हो उसे देने की प्रक्रिया करे़ एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हट गये और घंटों से अवरूद्ध यातायात सुचारु हो सका़ बताते चले कि सुबह की दुर्घटना के उपरांत जमुई सदर अस्पताल से जब पोस्टमार्टम करा कर परिजन वापस लौटे तब ग्रामीण आक्रोशित होकर चिकित्सक व विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोपहर 1: 30 बजे सोनो चौक पर सड़क जाम कर दिया व जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गये. इस बीच वाहनों की लंबी कतार लग गयी़ अंतत: एसपी शाम 5:30 बजे जाम स्थल पर पहुंचे़ उनकी सार्थक पहल के बाद 6 बजे संध्या जाम टूटा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन