जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार

Updated at :03 Nov 2015 7:13 PM
विज्ञापन
जुआ खेलते पांच लोग  गिरफ्तार

जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार सिकंदरा . प्रखंड मुख्यालय के जमुई रोड स्थित शिवनाथी पोखर के समीप मंगलवार को सिकंदरा पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत के निर्देश पर चलाये गये छापेमारी अभियान पुलिस ने सिकंदा […]

विज्ञापन

जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार सिकंदरा . प्रखंड मुख्यालय के जमुई रोड स्थित शिवनाथी पोखर के समीप मंगलवार को सिकंदरा पुलिस ने जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत के निर्देश पर चलाये गये छापेमारी अभियान पुलिस ने सिकंदा के अजीत कुमार,ललन राम,उमेश कुमार,अशोक महतो व मो. इदरिश को 20 हजार 570 रूपये व चार सेट प्लेकार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त शिवनाथी पोखर के दक्षिणी छोर पर जुआ खेलने व खेलाने का कार्य करते थे. छापेमारीदल का नेतृत्व अवर निरीक्षक हरिनंदन पासवान,राजेश कुमार ठाकुर व सुबोध कुमार भी शामिल थे. पुलिस इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अशोक महतो हत्याकांड का अभियुक्त था और पिछले कई माह से फरार चल रहा था. पूछताछ के बाद अशोक महतो के निशानदेही पर उसके घर से दो जिंदा कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया. वहीं मंगलवार को मारपीट के एक पुराने मामले में अलीगंज प्रखंड के पूर्व राजद अध्यक्ष भरकामा निवासी मो. सालिक को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन