राज्यपाल ने सारडॉनक्सि वद्यिालय की सफलता पर दिया बधाई

राज्यपाल ने सारडॉनिक्स विद्यालय की सफलता पर दिया बधाई झाझा . प्रखंड मुख्यालय स्थित सीबीएसइ मान्यता प्राप्त सारडॉनिक्स विद्यालय की सफलता पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने बधाई दिया है. इसकी सूचना देते हुए विद्यालय परिवार के सदस्यों ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय ने भेजे बधाई पत्र में कहा है कि यह जान […]
राज्यपाल ने सारडॉनिक्स विद्यालय की सफलता पर दिया बधाई झाझा . प्रखंड मुख्यालय स्थित सीबीएसइ मान्यता प्राप्त सारडॉनिक्स विद्यालय की सफलता पर बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने बधाई दिया है. इसकी सूचना देते हुए विद्यालय परिवार के सदस्यों ने बताया कि माननीय राज्यपाल महोदय ने भेजे बधाई पत्र में कहा है कि यह जान कर अति प्रसन्नता हुई कि विद्यालय परिवार हर चुनौतियों का सामना करते हुए अपने नित्य विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है. साथ ही रजत जयंती वर्ष पर प्रकाश स्मारिका की सफलता की कामना किया है. विद्यालय के निदेशक ई एम अख्तर, प्राचार्य विष्णु शर्मा, उप प्राचार्य सुकुमार मायरा समेत कई शिक्षकों ने बताया कि माननीय राज्यपाल के बधाई संदेश पत्र पाकर विद्यालय परिवार काफी उत्साहित है. इन्होंने बताया कि विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर निकलने वाले स्मारिका को लेकर माननीय राज्यपाल से भी संपर्क किया गया था. इस दौरान ही विद्यालय के बाबत जानकारी से माननीय राज्पाल को अवगत कराया था.इसके उपरांत ही माननीय राज्यपाल द्वारा बधाई दिया गया है. विद्यालय की विकास गाथा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते बताते हुए सदस्यों ने बताया कि विद्यालय की स्थापना वर्ष 1991 में हुआ था. हमारा छात्र निरंतर सफलता की और अग्रसर है. साथ ही बताया कि वर्ष 2012 में विद्यालय को सीबीएसइ से मान्यता मिला है. निदेशक ई अख्तर ने बताया कि विद्यालय के छात्रों का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लगातार आते रहा है . विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट की स्थापना वज्रपात से बचने के लिए लाईटनिंग कंडक्टर की स्थापना, शिक्षक -शिक्षिकाओं के लिए कार्यशाला तथा प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था है. विद्यालय को आइएसओ प्रमाण पत्र भी मिल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










