अनुशासनहीनता के मामलों का करें नष्पिादन

Updated at :02 Nov 2015 6:43 PM
विज्ञापन
अनुशासनहीनता के मामलों का करें नष्पिादन

अनुशासनहीनता के मामलाें का करें निष्पादनसभी विभाग के योजना की समीक्षात्मक बैठक फोटो 4चित्र परिचय: बैठक करते डीएम व अन्यलखीसराय: जिलाधिकारी गोपाल मीणा ने सोमवार को एनआइसी भवन के मंत्रणा सभागार में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि शहर की किसी […]

विज्ञापन

अनुशासनहीनता के मामलाें का करें निष्पादनसभी विभाग के योजना की समीक्षात्मक बैठक फोटो 4चित्र परिचय: बैठक करते डीएम व अन्यलखीसराय: जिलाधिकारी गोपाल मीणा ने सोमवार को एनआइसी भवन के मंत्रणा सभागार में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि शहर की किसी भी दुकान में अगर शराब के निर्धारित दाम से अधिक राशि ली जाती है, तो पकड़े जाने पर दुकानदार के साथ -साथ उत्पाद अधीक्षक पर भी कार्रवाई की जायेगी. विभाग के पदाधिकारी अगर सही से कार्य करेंगे तो किसी प्रकार की लूट संभव ही नहीं है. शहर की सभी शराब दुकानों पर दाम का बोर्ड टांगने के अलावे उनकी दिनचर्या की रिपोर्ट उत्पाद विभाग में रहेगी, ताकि शहर में शराब व्यवसाय में पारदर्शिता बनी रहे. उन्होंने कहा कि चानन और कजरा के जंगलों के पास बसे गांव में इन दिनों चीता जानवर के द्वारा उत्पात मचाने की जानकारी मिल रही है. रेजर को निर्देश दिया गया कि जल्द इस ओर ध्यान दें तथा जिले वासियों से इस तरह की किसी भी घटना के होने पर रेंजर को 7541820887 नंबर पर फोन करें. आपकाे सहयोग मिलेगा. वहीं चीता के हमले में जिनका जानवर मरा है, वे अपना पूरा ब्योरा लेकर इसी नंबर पर कॉल करें, आवेदन दें आपको मुआवजे की राशि दी जायेगी. उन्होंने आपत्ति जतायी कि शहर चानन प्रखंड से मात्र दो किलोमीटर दूर है इसलिए इस पर जल्द कार्य शुरू करें. स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ नागेन्द्र भूषण सहित अनधिकृत रूप से गायब व अस्पताल पर नहीं रुकने वाले चिकित्सक को निर्देश दिया गया कि जिले में रह कर सदर अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लायें, नहीं तो वेतन में कटौती की कार्रवाई की जायेगी. जिले के किसी भी विभाग में अनुशासनहीनता का मामला चल रहा हो, तो उसका तीन माह के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमैट्रिक प्रणाली का इस्तेमाल करें. इसी के आधार पर वेतन का भुगतान किया जायेगा, अगर बायोमैट्रिक और प्रगति रिपोर्ट का मिलान सही नहीं मिलेगा, तो उस विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए कर्मी के वेतन से राशि की कटौती की जायेगी. मौके पर डीडीसी रमेश कुमार,अपर समाहर्ता मुकेश अग्रवाल, आलोक कुमार, भानू प्रकाश, मंजू प्रसाद, एसडीओ अंजनी कुमार, सिविल सर्जन राज कुमार प्रसाद सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन