चीता से परेशान हैं जंगल किनारे बसनेवाले ग्रामीण

Updated at :01 Nov 2015 7:02 PM
विज्ञापन
चीता से परेशान हैं जंगल किनारे बसनेवाले ग्रामीण

चीता से परेशान हैं जंगल किनारे बसनेवाले ग्रामीण प्रतिनिधि, चाननकजरा थाना अंतर्गत लक्ष्मीनियां, सिंघौल, तेतरिया, सिमरातरी कोड़ासी सहित अन्य गांव के लोग पिछले 15 दिनों से एक चीता के आंतक से परेशान हैं. जंगल के किनारे बसनेवाले ग्रामीणों के साथ ही जंगल में चरने वाली गाय, भैंस, बकरी आदि को इन दिनों चीता के आतंक […]

विज्ञापन

चीता से परेशान हैं जंगल किनारे बसनेवाले ग्रामीण प्रतिनिधि, चाननकजरा थाना अंतर्गत लक्ष्मीनियां, सिंघौल, तेतरिया, सिमरातरी कोड़ासी सहित अन्य गांव के लोग पिछले 15 दिनों से एक चीता के आंतक से परेशान हैं. जंगल के किनारे बसनेवाले ग्रामीणों के साथ ही जंगल में चरने वाली गाय, भैंस, बकरी आदि को इन दिनों चीता के आतंक का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के समीप जंगल से फुसी बांध के निकट एक चीता प्रतिदिन पानी पीने आता है और इस दौरान जो भी गाय, भैंस, बकरी आदि उसे नजर आता है उसे वह मार देता है. पिछले 15 दिनों में दो गाय काे चीता मार चुका है तथा दर्जन भर अन्य मवेशियों को जख्मी कर चुका है. सिंघौल निवासी डोमन यादव व चंद्रदेव यादव ने बताया कि चीता एक सप्ताह पूर्व उनकी दुधारू गाय को मार कर खा गया. ग्रामीणों में अरविंद मिस्त्री, सुरेश यादव, दानो मांझी, मोगल मांझी, भुनेश्वर मांझी, सरदारी मोची आदि ने बताया कि पूरे गांव के लोग चीता से आतंकित हैं. चीता जंगल से निकल गांव के आसपास भी मंडराने लगा है. जिस कारण लोग रात में अपने खेत की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चीता के आतंक से बचाने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन